- Home
- Entertainment
- सबसे तेज़ 700 करोड़ कमाने वाली 5 फ़िल्में, 'धुरंधर 2' नहीं तोड़ पाई इस फिल्म का रिकॉर्ड
सबसे तेज़ 700 करोड़ कमाने वाली 5 फ़िल्में, 'धुरंधर 2' नहीं तोड़ पाई इस फिल्म का रिकॉर्ड
Dgurandhar The Revenge Box Office पर सुनामी की रफ़्तार से दौड़ रही है। 4 दिन में दुनियाभर में इस फिल्म ने 700 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ यह इस क्लब में सबसे तेजी से एंटर होने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। देखें टॉप 5 की लिस्ट...

कितना हुआ 'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धुरंधर 2' के बैनर जियोस्टूडियोज की मानें तो रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने पहले 4 दिन में दुनियाभर में 761 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। प्रोडक्शन हाउस के मुताबिक़, इस फिल्म ने पहले वीकेंड में भारत में नेट 466 करोड़ रुपए और ग्रॉस 550 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। ओवरसीज मार्केट से फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 211 करोड़ रुपए हुआ है।
'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई 'धुरंधर 2'
'धुरंधर 2' ने भले ही 700 करोड़ के क्लब में एंटर होने में सुकुमार निर्देशित 'पुष्पा 2' के बराबर ही दिन लिए हों, लेकिन कलेक्शन के मामले यह पिछड़ गई। अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2 : द रूल' ने 4 दिनों के पहले वीकेंड में 795.42 करोड़ रुपए की कमाई करते हुए इस क्लब में एंट्री ली थी। 'धुरंधर 2' की कमाई इससे 34 करोड़ रुपए कम रही।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Day 5 Collection: 'धुरंधर 2' ने 'KGF 2' को पछाड़ा, 5वें दिन कमाए इतने CR
'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड 'धुरंधर 2' ने किया चूर-चूर
'धुरंधर 2' ने सबसे तेज़ 700 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में प्रभास और राणा दग्गुबती स्टारर 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' को पीछे छोड़ दिया है। एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी तेलुगु पैन इंडिया फिल्म 'बाहुबली 2' ने 5 दिन में 700 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार किया था। फिल्म ने 5 दिन में 710 करोड़ रुपए दुनियाभर में कमाए थे।
सबसे तेज़ 700 करोड़ कमाने वाली फिल्मों में 'KGF Chapter 2' भी
यश स्टारर कन्नड़ पैन इंडिया फिल्म 'KGF Chapter 2' सबसे तेज़ 700 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में पुष्पा 2, धुरंधर 2 और बाहुबली 2 के बाद चौथे पायदान पर है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 7 दिन में 720 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 1st Weekend Collection: पहले वीकेंड में नं. 1 बनी 'धुरंधर 2', सबसे कमाऊ मूवीज में कहां?
RRR इस लिस्ट में 5वें नंबर पर
एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी 'RRR' दुनियाभर में सबसे तेज़ 700 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में 5वें स्थान पर है। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर तेलुगु सिनेमा की इस पिंड इंडिया फिल्म ने 7 दिन में 739 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।