Dhurandhar 2 Teaser: ल्यारी का नया किंग, सबसे बड़ा विलेन,1.12 मिनट में खुला ‘धुरंधर 2’ का पूरा गेम

Published : Feb 03, 2026, 02:35 PM IST

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' का टीजर रिलीज हो गया है। यह टीजर 1 मिनट 12 सेकंड का है। लेकिन इसने ना सिर्फ फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठाया है, बल्कि इसमें 4 बड़े एक्टर्स भी नज़र आए हैं। इसके अलावा फिल्म की कहानी से भी पर्दा उठ गया है।

PREV
15
क्या होगी 'धुरंधर 2' की कहानी?

'धुरंधर : अ रिवेंज' की कहानी जसकीरत सिंह के धुरंधर बनने के बारे में है। टीजर में रणवीर सिंह के ये दोनों किरदार दिखाए गए हैं। इसमें यह भी साफ़ नज़र आ रहा है कि कैसे बदला लेने की जिद में जसकीरत अपराध की दुनिया में कदम रखता है और फिर भारतीय ख़ूफ़िया एजेंसी का जासूस बन पाकिस्तान पहुंच जाता है।

25
ल्यारी का नया किंग बना हमजा अली मजारी

'धुरंधर : द रिवेंज' के टीजर में यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) के एनकाउंटर के बाद हमजा अली मजारी ल्यारी का नया किंग बन चुका है और हर ओर उसकी तूती बोल रही है। देखना दिलचस्प होगा कि हमजा ल्यारी का किंग बनने के बाद कैसे आतंकियों और उनके आकाओं को ठिकाने लगाता है।

35
'धुरंधर 2' के टीजर में नज़र आए अर्जुन रामपाल

रणवीर सिंह के अलावा 'धुरंधर : द रिवेंज' के टीजर में अर्जुन रामपाल भी नज़र आए हैं, जो पहले पार्ट से ही इस फिल्म से जुड़े हुए हैं। वे फिल्म में ISI मेजर इकबाल के रोल में नज़र आ रहे हैं और माना जा रहा है कि इस फिल्म में वे सबसे बड़े विलेन बनकर उभरेंगे।

45
संजय दत्त का चेहरा भी 'धुरंधर 2' के टीजर में दिखा

'धुरंधर 2' के टीजर में संजय दत्त का चेहरा भी दिखाया गया है। वे इस फिल्म में एसपी चौधरी असलम के रोल में नज़र आएंगे। पहले पार्ट में उनका सिर्फ एक्सटेंडेड कैमियो था। लेकिन दूसरे पार्ट में वे पूरी फिल्म में नज़र आ सकते हैं।

55
आर. माधवन भी 'धुरंधर 2' के टीजर में दिखे

'धुरंधर' में आईबी डायरेक्टर अजय सान्याल की भूमिका में नज़र आए आर. माधवन 'धुरंधर 2' के टीजर भी दिखाई दिए। एक बार फिर उन्हें देश के दुश्मनों को सबक सिखाने के लिए अपने मिशन 'धुरंधर' की कमान संभालते देखा जाएगा।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories