रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का टीजर मंगलवार को रिलीज हुआ। टीजर देखने का फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, मूवी का टीजर देखते ही फैन्स का दिल टूट गया। लोग लागातार सोशल मीडिया पर रिएक्शन देते हुए भड़ास निकाल रहे हैं। मूवी 19 मार्च को रिलीज होगी।
रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 का टीजर रिवील कर दिया गया है। सामने आया टीजर 1.12 मिनट का है, जिसमें रणवीर ताबड़तोड़ एक्शन करते नजर आ रहे हैं। डायरेक्टर आदित्य धर की मूवी का टीजर देख लोग भड़क रहे है और कमेंट्स कर रहे हैं।
26
धुरंधर 2 का टीजर देख टूटा दिल
रणवीर सिंंह की फिल्म धुरंधर का टीजर देखकर लोगों का दिल टूट गया है। लोगों को टीजर में बिल्कुल भी दम नजर नहीं आया है। अब्दुल्ला नन्नमुजाहिद नाम के यूजर ने लिखा- चूना लगा दिया चूना, ये तो फिल्म के आखिरी वाला ही टीजर दिखा दिया। वीआर नाम के यूजर ने लिखा- चूना लगा दिया।
धुरंधर 2 का टीजर देख लोग जमकर भड़क रहे हैं। जॉय देब नाम के यूजर ने लिखा- हम टीजर में कुछ नया चाहते थे। ये सीन और सीक्वेंस तो हम फिल्म में देख चुके हैं। मुस्ताख अली नाम के यूजर ने लिखा- ये तो मूवी के एंड वाला मिड क्रेडिट उठाकर दिखा दिया गया है।
46
धुरंधर 2 टीजर पर लोगों ने निकाली भड़ास
धुरंधर 2 का टीजर देख आशुतोष बनर्जी नाम के यूजर ने भड़ास निकालते हुए लिखा- ये तो हम पार्ट 1 में देख चुके थे, फिर से यही क्यों दिखा दिया। ममता बेन नाम की यूजर ने लिखा- इसे धुरंधर का पार्ट 2 टीजर नहीं बल्कि धुरंधर के पोस्ट क्रेडिट सीन्स कहना चाहिए। वहीं, आदित्य धर से यूजर्स पूछ रहे हैं कि उन्होंने फैंस के साथ ऐसा गंदा मजाक क्यों किया।
56
धुरंधर 2 के टीजर ने दिया धोखा
धुरंधर 2 का टीजर देखकर लोग बोल रहे है कि उनके साथ धोख हुआ है। उदित कुशवाह नाम के यूजर ने लिखा- टीजर के नाम पर धुरंधर फिल्म की आखिरी झलक दिखाई, धोखा हुआ है हमारे साथ। हरगुन नाम के यूजर ने लिखा- ये तो वो पहली फिल्म के अंत वाला क्लिप है। सागर नाम के यूजर ने लिखा- टीजर बोल के एंड क्रेडिट दिखा दिया। इसी तरह अन्य ने भी जमकर भड़ास निकाली।
66
कब रिलीज होगी धुरंधर 2
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 इसी साल 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म हिंदी के साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी देखने को मिलेगी। इसमें रणवीर के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, मानव गोविल, दानिश पोद्दार, नवीन कौशिक भी नजर आएंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।