बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर के सीक्वल ‘धुरंधर : द रिवेंज’ को लेकर जबरदस्त क्रेज है। फिल्म की रिलीज का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इसी बीच इससे जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। खबर है कि मेकर्स फिल्म की रिलीज से पहले खास प्लानिंग कर रहे हैं।
बॉलीवुड हंगामा के रिपोर्ट्स के मुताबिक 'धुरंधर : द रिवेंज' की रिलीज से पहले खास पेड प्रीव्यू शो रखे जाएंगे। रिपोर्ट में इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से लिखा है कि फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले चुनिंदा सिनेमाघरों में इसकी स्क्रीनिंग रखी जाएगी, ताकि दर्शक पहले ही दिन इसे देखने का मौका पा सकें।
25
कब और कितने बजे शुरू होंगे 'धुरंधर 2' के पेड शो?
रिपोर्ट के मुताबिक़, फिल्म के पेड प्रीव्यू बुधवार 18 मार्च को रखे जाएंगे। बताया जा रहा है कि इन खास शोज की शुरुआत शाम 5 बजे के बाद से हो सकती है। मेकर्स को उम्मीद है कि दर्शकों का क्रेज देखते हुए इन प्रीव्यू शोज से भी शानदार कमाई हो सकती है।
‘धुरंधर : द रिवेंज’ की एडवांस बुकिंग को लेकर भी अहम जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'धुरंधर : द रिवेंज' की एडवांस टिकट बुकिंग 7 मार्च सुबह 11 बजे से शुरू की जा सकती है। माना जा रहा है कि फिल्म के टिकट ट्रेलर रिलीज होते ही तेजी से बिक सकते हैं। ट्रेलर 7 मार्च को 11:01 बजे रिलीज होगा।
45
'धुरंधर 2' के पेड प्रीव्यू से रिकॉर्ड कमाई की उम्मीद
रिपोर्ट की मानें तो ट्रेड सर्किल में चर्चा है कि दर्शकों के बीच 'धुरंधर 2' को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट है। इसी वजह से मेकर्स को भरोसा है कि पेड प्रीव्यू शोज के जरिए भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना सकती है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर : द रिवेंज' में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आएंगे। 'धुरंधर' के पहले पार्ट ने दुनियाभर में लगभग 1350 करोड़ रुपए कमाए थे। उम्मीद जताई जा रही है कि 'धुरंधर 2' कमाई के इस रिकॉर्ड को भी पार कर सकती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।