Dhurandhar 2 Vs Pushpa 2: पहले हफ्ते में कौन किस पर भारी? टॉप 5 सबसे कमाऊ फ़िल्में में कौनसी

Published : Mar 27, 2026, 08:37 AM IST

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' पहले हफ्ते की कमाई के लिहाज से वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। इसने अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2 : द रूल' को पछाड़ दिया है। देखें Top 5 Highest First Week Grossers की लिस्ट…

PREV
16
5. KGF Chapter 2 (कन्नड़ पैन इंडिया फिल्म)
  • वर्ल्डवाइड पहले हफ्ते की ग्रॉस कमाई : 676.80 करोड़ रुपए
  • भारत में पहले हफ्ते की नेट कमाई : 498.85 करोड़ रुपए

2022 में यह पीरियड एक्शन फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका डायरेक्शन प्रशांत नील ने किया है। फिल्म में यश का लीड रोल है, जबकि उनके साथ संजय डट और रवीना टंडन जैसे कलाकार भी दिखाई दिए हैं।

26
4. RRR (तेलुगु पैन इंडिया फिल्म)
  • वर्ल्डवाइड पहले हफ्ते की ग्रॉस कमाई : 700 करोड़ रुपए
  • भारत में पहले हफ्ते की नेट कमाई : 477 करोड़ रुपए

एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी। इस एपिक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर ने लीड रोल निभाया है।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने SRK की 'जवान' को पछाड़ा, बनी तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म!

36
3. बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन (तेलुगु पैन इंडिया फिल्म)
  • वर्ल्डवाइड पहले हफ्ते की ग्रॉस कमाई : 887 करोड़ रुपए
  • भारत में पहले हफ्ते की नेट कमाई : 539 करोड़ रुपए

यह एपिक एक्शन फिल्म है, जिसका डायरेक्शन एस.एस. राजामौली ने किया है। 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं और उनके साथ राणा दग्गुबती, अनुष्का शेट्टी और सत्यराज जैसे कलाकार भी नज़र आए हैं।

46
2. पुष्पा 2 : द रूल (तेलुगु पैन इंडिया फिल्म)
  • वर्ल्डवाइड पहले हफ्ते की ग्रॉस कमाई : 1,059 करोड़ रुपए
  • भारत में पहले हफ्ते की नेट कमाई : 725.80 करोड़ रुपए (8 दिन का पहला हफ्ता)

सुकुमार के निर्देशन में बनी यह एक्शन ड्रामा फिल्म 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अल्लू अर्जुन का लीड रोल है, जबकि उनके साथ रश्मिका मंदाना, फहाद फाजिल, राव रमेश और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी दिखाई दिए हैं।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Collection 1000 करोड़ पार, इस क्लब में पहले से ये 9 फ़िल्में, जानिए सबसे तेज़ कौन?

56
1. धुरंधर द रिवेंज (हिंदी पैन इंडिया फिल्म)
  • वर्ल्डवाइड पहले हफ्ते की ग्रॉस कमाई : 1,067.24 करोड़ रुपए
  • भारत में पहले हफ्ते की नेट कमाई : 674.17 करोड़ रुपए (8 दिन का पहला हफ्ता)

19 मार्च 2026 को आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाय एक्शन ड्रामा फिल्म रिलीज हुई। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, जबकि उनके साथ आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी दिखाई दे रहे हैं।

66
पुष्पा 2 Vs धुरंधर 2

अगर लिस्ट पर ध्यान दें तो 'धुरंधर 2' भले ही भारत में पहले हफ्ते की कमाई में 'पुष्पा 2' से पिछड़ गई हो, लेकिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन में इसने बाजी मार ली है। इसकी वजह 'धुरंधर द रिवेंज' का पहले हफ्ते में ओवरसीज में 261.92 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन करना है।जबकि 'पुष्पा 2' पहले हफ्ते में विदेशों से सिर्फ 193 करोड़ रुपए ही कमाई पाई थी। भारत में 'धुरंधर 2' और 'पुष्पा 2' का ग्रोस कलेक्शन क्रमशः 805.32 करोड़ रुपए और 866 करोड़ रुपए हुआ था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories