
Ranveer Singh Movie Dhurandhar The Revenge की ताबड़तोड़ सफलता के बाद अब हर तरफ 'धुरंधर 3' को लेकर चर्चा तेज है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार तीसरे पार्ट की मांग कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच फिल्म में जमील जमाली का किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर राकेश बेदी ने बड़ा बयान देकर इस एक्साइटमेंट पर ब्रेक लगा दिया है। उन्होंने साफ किया कि फिलहाल तीसरे पार्ट को लेकर कोई ठोस प्लान नहीं दिखता, लेकिन फ्रेंचाइजी का रास्ता पूरी तरह बंद भी नहीं है। उनका यह बयान फैंस के लिए चौंकाने वाला जरूर है।
ज़ूम को दिए एक इंटरव्यू में राकेश बेदी ने साफ कहा, “मुझे नहीं लगता कि तीसरा पार्ट बनेगा। लेकिन ‘धुरंधर’ एक फ्रेंचाइजी है और इसे किसी भी समय दूसरे एक्टर्स के साथ बनाया जा सकता है। कहानी वहीं खत्म होती है जहां जासूस अपने देश लौट जाता है।” उनके इस बयान से साफ है कि फिलहाल 'धुरंधर 3' पर काम शुरू होने के संकेत नहीं हैं, लेकिन भविष्य में नए चेहरे और नई कहानी के साथ इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।
राकेश बेदी ने अपने किरदार जमील जमाली पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “यह ऑडियंस के लिए बड़ा हाइलाइट था, लेकिन हमारे लिए यह एक नॉर्मल सीन जैसा था। हमें पता था कि यह हलचल मचाएगा।” उन्होंने आगे बताया कि पहले पार्ट की बड़ी सफलता की वजह से लोग दूसरे पार्ट को अलग नजरिए से देखने गए। बकौल बेदी, “आप फिल्म देखने नहीं जाते, आप यह सोचकर जाते हैं कि यह पहले से ही शानदार है। अब ऑडियंस तीसरे पार्ट को देखने के लिए उत्सुक है।”
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाब रही है। पहला पार्ट ने करीब 1307 करोड़ रुपए कमाए और दूसरा पार्ट लगभग 1,756 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुका है। कुल मिलाकर फ्रेंचाइजी का कलेक्शन 3050 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। फिल्म में रणवीर सिंह और राकेश बेदी के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन और दानिश पंडोर जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।