Dhurandhar 2 Actor Rakesh Bedi की फिल्म में उनके जमील जमाली के किरदार के लिए हर तारीफ़ हो रही है। लेकिन असल लाइफ में उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया कि विवाद खड़ा हो गया और उन्हें माफ़ी मांगनी पड़ी। जानिए पूरा मामला..
राकेश बेदी ने कुछ महीने पहले एक इंटरव्यू में डॉ. बी. आर. अंबेडकर के बारे में बात करते हुए ‘हरिजन’ शब्द का इस्तेमाल किया था। यह शब्द भारत में अनुचित माना जाता है और इसके आधिकारिक इस्तेमाल पर रोक है। इसी बयान के बाद विवाद शुरू हुआ। अब इस पर दिग्गज एक्टर ने माफ़ी मांग ली है।
25
राकेश बेदी का माफीनामा
राकेश बेदी का एक वीएदियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने द्वारा इस्तेमाल किए प्रतिबंधित शब्द को लेकर माफ़ी मांगी है। वीडियो में वे कह रहे हैं, "नमस्कार दोस्तों, मैं राकेश बेदी हूं। कुछ महीने पहले मैंने एक वीडियो में कहा था कि हमारे देश में भीमराव अंबेडकर जी ने दलितों, हरिजनों और पिछड़े समाज के लिए बहुत काम किया। उन्होंने उनके उत्थान के लिए बहुत मेहनत की। अब मुझे पता चला है कि हमारे देश में ‘हरिजन’ शब्द का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। अगर मेरे इस शब्द के इस्तेमाल से किसी व्यक्ति या समाज को ठेस पहुंची है, तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं। मैंने यह जानबूझकर नहीं कहा था, मुझे इसकी जानकारी नहीं थी।"
मुंबई में आजाद समाज पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष कैलाश जैसवार ने राकेश बेदी के बयान पर आपत्ति जताई और मुद्दे को सोशल मीडिया पर उठाया। एक वीडियो शेयर कर उन्होंने बेदी की आलोचना की। उन्होंने बताया कि उन्होंने सीधे फोन पर बात कर राकेश बेदी से सार्वजनिक माफी मांगने को कहा था।
45
कैलाश जैसवार ने शेयर की कॉल रिकॉर्डिंग
कैलाश जैसवार ने एक वॉयस नोट भी शेयर किया, जिसमें वह फोन पर एक्टर से बात करते सुने गए। बातचीत में उन्होंने बताया कि यह शब्द गलत और प्रतिबंधित है और एक्टर से माफी मांगने की अपील की। उनके मुताबिक, बेदी ने उसी दौरान माफी देने की सहमति जताई थी।
आजाद समाज पार्टी के फाउंडर मेंबर सुनील अस्तेय ने X पर एक पोस्ट करते हुए राकेश बेदी पर निशाना साधा है। उन्होंने दिग्गज एक्टर की माफ़ी को जेल जाने का डर बताया है और लिखा है, "धुरंधर मूवी समझा क्या यह रियल है लाइफ है। जेल के डर ने सच बुलवा ही दिया, धुरंधर मूवी के एक्टर राकेश बेदी को आखिरकार समझ आ ही गया कि संविधान से बड़ा कोई नहीं होता। 'हरिजन' जैसे अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल कर जो गलती की, उस पर अब सार्वजनिक माफी मांगनी पड़ी, क्योंकि कानून और समाज दोनों जाग चुका है। ये सिर्फ एक माफी नहीं, ये चेतावनी है, अब कोई भी व्यक्ति अगर हमारे मान-सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों के साथ खिलवाड़ करेगा, तो उसे भी इसी तरह झुकना पड़ेगा नहीं तो जेल में रोटी खाना पड़ेगी। याद रखो —संविधान सर्वोपरि है, और हमारा सम्मान उससे भी जुड़ा हुआ है! अब वक्त बदल चुका है, बहुजन समाज अब चुप नहीं रहेगा, जवाब देगा, कानून के दायरे में रहकर, मजबूती से। ये सिर्फ शुरुआत है। पिक्चर अभी बाकी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।