Dhurandhar 3000Cr क्लब में एंट्री करने वाली पहली फ्रेंचाइजी, पछाड़ा पुष्पा-बाहुबली को

Published : Apr 15, 2026, 04:55 PM IST

रणवीर सिंह की धुरंधर फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस फाड़कर रख दिया। दोनों ही मूवी का जलवा देखने को मिला और लोगों की दीवानगी भी इनको लेकर चरम पर थी। बता दें कि ये फ्रेंचाइजी 3000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली इंडियन बन गई है। 

PREV
16
रणवीर सिंह की धुरंधर फ्रेंचाइजी का धमाका

रणवीर सिंह की धुरंधर फ्रेंचाइजी का इंडिया के साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धमाका देखने को मिला। इस फ्रेंचाइजी की दोनों ही फिल्मों ने शानदार कमाई की। धुरंधर 2 तो अभी भी सिनेमाघरों में डटी हुई है और कमाई भी कर रही है। हालांकि, अब इसकी कमाई की रफ्तार थोड़ी कम हो गई है। बता दें कि मूवी की रिलीज को 28 दिन हो गए हैं। 

26
धुरंधर फ्रेंचाइजी ने रचा इतिहास

धुरंधर फ्रेंचाइजी ने ग्लोबल लेवल पर 3000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित दो भाग वाली फिल्मों ने एक नया मुकाम हासिल करते हुए बॉक्स ऑफिस पर एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है। रणवीर सिंह की ये फिल्म वर्ल्डवाइड इतना बड़ा आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म सीरीज बन गई है।

ये भी पढ़ें... अक्षय कुमार ने खुद से बड़ी इन 3 हीरोइन संग किया रोमांस, एक तो उनसे 13 साल बड़ी

36
धुरंधर फ्रेंचाइजी 3000 करोड़ क्लब में

धुरंधर (2025) और धुरंधर: द रिवेंज या धुरंधर 2 (2026) ने मिलकर बाहुबली और पुष्पा जैसी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है और 3020 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है। धुरंधर एकमात्र ऐसी भारतीय फिल्म सीरीज बन गई है, जिसकी दोनों फिल्मों ने 1000 करोड़ क्लब में एंट्री की है। और अब ये 3000 करोड़ क्लब में भी जगह बना चुकी है।

46
धुरंधर वर्सेस बाहुबली

sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो 2025 में आई फिल्म धुरंधर ने 1307.35 करोड़ और 2026 में आई धुरंधर 2 ने 1727.93 करोड़ कमाए है। दोनों फिल्मों की कुल कमाई 3019.35 करोड़ हो गई। वहीं, प्रभास की बाहुबली 1 ने 650 करोड़ और बाहुबली 2 ने 1788 करोड़ रुपए कमाए, थे। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की कुल कमाई 2438 करोड़ है।

56
धुरंधर वर्सेस पुष्पा

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर से अल्लू अर्जुन की पुष्पा की तुलना करें तो ये भी पीछे हैं। बात दें कि इसके पहले भाग ने 350.10 करोड़ और दूसरे भाग ने 1742.10 करोड़ कमाए थे, जिससे दोनों फिल्मों की कुल कमाई 2092.20 करोड़ है।

66
धुरंधर 2 डे 27 कलेक्शन

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 की 28वें दिन की कमाई की बात करें तो इसने 7.05 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ने इंडिया में नेट 1095.67 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 1311.68 करोड़ हो गया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1727.93 करोड़ का कारोबार कर लिया है और इसका ओवरसीज कलेक्शन 416.25 करोड़ हो गया है।

ये भी पढ़ें... Dacoit Day 5 Collection: 5वें दिन 5Cr भी नहीं कमाई पाई फिल्म, अबतक इतना हुआ बिजनेस

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories