अक्षय कुमार ने खुद से बड़ी इन 3 हीरोइन संग किया रोमांस, एक तो उनसे 13 साल बड़ी
अक्षय कुमार भूत बंगला को लेकर सुर्खियों में है। इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म का 16 अप्रैल को पेड प्रीव्यू शो होगा और मूवी 17 अप्रैल को रिलीज होगी। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसे देखने का सभी इंतजार कर रहे हैं।

अक्षय कुमार की हीरोइनें
अक्षय कुमार ने उम्र में खुद से कई साल छोटी एक्ट्रेसेस के साथ भी काम किया है, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने खुद से बड़ी हसीनाओं संग भी रोमांस किया है। आइए, जानते हैं इनके बारे में...
अक्षय कुमार-माधुरी दीक्षित
अक्षय कुमार और माधुरी दीक्षित ने फिल्म आरजू में साथ काम किया 1999 में रिलीज हुई इस फिल्म में सैफ अली खान भी थे। बता दें कि माधुरी, अक्षय से उम्र में करीब चार महीने बड़ी हैं।
ये भी पढ़ें... अक्षय कुमार की वो हीरोइन जिसे देख थर-थर कांपता था बेटा आरव, 6 साल तक क्यों नहीं देखी एक्ट्रेस की शक्ल
अक्षय कुमार-रेखा
अक्षय ने खुद से 13 साल बड़ी रेखा के साथ भी रोमांस किया है। दोनों 1996 में आई फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी में नजर आए। थे। मूवी में रवीना टंडन भी थी।
अक्षय कुमार-श्रीदेवी
अक्षय कुमार, श्रीदेवी के साथ फिल्म मेरी बीवी का जवाब नहीं में नजर आए थे। ये फिल्म 1994 में बनी थी, लेकिन दस साल बाद यानी 2004 में रिलीज हुई थी। बता दें कि श्रीदेवी, अक्षय से 4 साल बड़ी थी।
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। बता दें कि अक्षय लंबे समय बाद अपने जोनर के साथ लौट रहे हैं। साथ ही प्रियदर्शन के साथ उनकी जोड़ी करीब 14 साल बाद वापसी कर रही हैं।
फिल्म भूत बंगला की स्टार कास्ट
फिल्म भूत बंगला में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, राजेश शर्मा जीशु सेनगुप्ता लीड रोल में हैं। इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। इसके प्रोड्यूसर अक्षय कुमार, एकता कपूर और शोभा कपूर है।
फिल्म भूत बंगला का रन टाइम
फिल्म भूत बंगला को सेंट्रल सर्टिफिकेट मिल गया है। हालांकि, इसमें कुछ बदलाव करने को कहा था। फिल्म की लंबाई 174 मिनट 57 सेकंड यानी ये 2.54 घंटे की फिल्म है। इसका बजट 120 करोड़ है।
ये भी पढ़ें... OTT Release This Week: इस हफ्ते 5 फिल्में-4 वेब सीरीज होंगी रिलीज, जानें कहां-कब देखें
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।