Dhurandhar The Revenge Box Office पर धूम मचा रही है। सिर्फ तीन दिन में इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का प्रॉफिट दे दिया है। क्या आप जानते हैं इस फिल्म का बजट कितना है? जानिए धुरंधर 2 का बजट और कमाई समेत सबकुछ...
'धुरंधर 2' ने तीन दिन में भारत में 300 करोड़ के पार
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर द रिवेंज' 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हुई। तीन दिन में इस फिल्म ने भारत में 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। हालांकि, इसमें पेड प्रीव्यू से हुई कमाई भी शामिल है, जो रिलीज से एक दिन पहले 18 मार्च की शाम 5 बजे से रखे गए थे।
25
'धुरंधर द रिवेंज' की प्रीमियर से लेकर पहले शनिवार तक की कमाई
'धुरंधर द रिवेंज' ने 43 करोड़ रुपए की कमाई सिर्फ पेड प्रीव्यूज से कर ली थी। यह किसी भी इंडियन फिल्म के लिए सबसे कमाऊ प्रीमियर बना। फिर 19, 20 और 21 मार्च को इस फिल्म की कमाई क्रमशः 102.55 करोड़ रुपए, 80.72 करोड़ रुपए और 113 करोड़ रुपए रही। इस तरह तीन दिन में फिल्म का भारत में कलेक्शन 339.27 करोड़ रुपए हो गया।
पहले कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा था कि 'धुरंधर द रिवेंज' का बजट शून्य है। क्योंकि इसका प्रोडक्शन पहले पार्ट यानी 'धुरंधर' के साथ हो गया था। लेकिन koimoi.com की रिपोर्ट की मानें तो आदित्य धर निर्देशित इस फिल्म का निर्माण लगभग 225 करोड़ रुपए में हुआ है।
45
'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कितना प्रॉफिट दिया?
'धुरंधर 2' की भारत में तीन दिन की नेट कमाई 339.27 करोड़ रुपए में से अगर लागत को हटा दिया जाए तो इसका मुनाफ़ा 114.27 करोड़ रुपए हो जाता है। यह लागत के मुकाबले 55 फीसदी से भी ज्यादा है।
'धुरंधर 2' ने सिर्फ तीन दिन में बॉक्स ऑफिस पर इतना प्रॉफिट दे दिया है, जो सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' लाइफटाइम कलेक्शन के बाद भी नहीं दे पाई थी। 'बॉर्डर 2' का निर्माण लगभग 275 करोड़ रुपए में हुआ था, जबकि इसने लाइफटाइम 341.70 करोड़ रुपए कमाए थे। इस हिसाब से देखें तो इसका प्रॉफिट महज 66.7 करोड़ रुपए था, जो लागत का सिर्फ 24.25 फीसदी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।