Dhurandhar : The Revenge ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले ही सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली स्पाय थ्रिलर फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसने बॉक्स ऑफिस पर हर स्पाय थ्रिलर केओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ दिया है। हिंदी में यह तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।
'धुरंधर 2' ने ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग की बदौलत बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली स्पाय एक्शन थ्रिलर फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस फिल्म ने पेड प्रीव्यूज से 42.71 करोड़ रुपए और पहले दिन के लिए 29.11 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग कर ली है। इस तरह फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन 71.82 करोड़ रुपए हो गया है। यह आंकड़ा बिना ब्लॉक सीट का है। अगर ब्लॉकसीट इसमें शामिल कर ली जाएं तो यह लगभग 86.68 करोड़ रुपए हो जाता है।
26
बॉलीवुड की हर स्पाय थ्रिलर अब 'धुरंधर : द रिवेंज' से पीछे
'धुरंधर : द रिवेंज' के ओपनिंग कलेक्शन ने बॉलीवुड हर स्पाय एक्शन थ्रिलर को पीछे छोड़ दिया है। अभी तक शाहरुख़ खान स्टारर स्पाय एक्शन थ्रिलर 'पठान' पहले पायदान पर थी। 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन लगभग 57 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
हिंदी बेल्ट में तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी 'धुरंधर : द रिवेंज'
अगर हिंदी बेल्ट में रिलीज हुईं सभी फिल्मों की बात करें तो यहां 'धुरंधर : द रिवेंज' अब सिर्फ शाहरुख़ खान स्टारर एक्शन थ्रिलर 'जवान' और अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2 : द रूल' से पीछे है। 'धुरंधर 2' के हिंदी वर्जन ने 67.55 करोड़ रुपए एडवांस बुकिंग से ओपनिंग डे के लिए कमा लिए हैं। इसमें पेड प्रीव्यूज (18 मार्च) के 40.42 करोड़ रुपए और पहले दिन (19 मार्च) के लगभग 27.13 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग शामिल हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।