Dhurandhar The Revenge में 2 बार दिखे पीएम मोदी, 'बाहुबली' की एंट्री ने भी किया हैरान

Published : Mar 19, 2026, 05:23 PM IST

Dhurandhar The Revenge Box Office पर रिलीज हो गई है और जबरदस्त तरीके से परफॉर्म कर रही है। लेकिन इस बार कुछ चीजें ऐसी दिखीं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एंट्री और यूपी के बाहुबली अतीक अहमद की कहानी शामिल है।

PREV
15
'धुरंधर 2' में दो बार दिखे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर : द रिवेंज' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झलक दो बार देखने को मिली। एक 2014 की तब की, जब उन्होंने प्रधानमंत्री पद की पहली बार शपथ ली थी। दूसरी उस वक्त की जब 8 नवम्बर 2016 को पीएम ने भारत में 1000 और 500 रुपए के नोटों को चलन से बाहर करने का ऐलान किया था। यकीन मानिए दोनों मौकों को इस तरह से पेश किया गया है कि थिएटर्स तालियों और सीटियों से गूंज उठते हैं।

25
राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की झलक भी 'धुरंधर 2' में दिखी

'धुरंधर 2' में सुप्रीम कोर्ट के उस ऐतिहासिक फैसले की झलक भी देखने को मिली, जो राम लाला विराजमान के पक्ष में सुनाया गया था। 9 नवम्बर 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में सालों तक विवादित रही 2.77 एकड़ जमीन रामलला (हिंदू पक्ष) को सौंपी और मंदिर निर्माण की राह आसान की। जब यह फैसला आया तो पाकिस्तान में कैसी बैखलाहट थी, वह झलक भी आप फिल्म में देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar The Revenge Day 1 Collection: 'धुरंधर 2' की आंधी, बनी 2026 की सबसे बड़ी ओपनर

35
यूपी के बाहुबली अतीक अहमद की कहानी भी 'धुरंधर 2' में

'धुरंधर 2' में यूपी के कुख्यात माफिया और बाहुबली अतीक अहमद की कहानी दिखाई गई। इसमें बताया गया कि कैसे अतीक सीमा पार से नकली नोटों, हथियारों और अन्य गैरकानूनी सामान की तस्करी भारत में कराता था। फिल्म में अतीक के काले कारनामों, गिरफ्तारी, जेल टर्म से लेकर एनकाउंटर तक की कहानी देखने को मिलती है। हालांकि, पूरा हुलिया दिखाने के बावजूद फिल्म में इस किरदार को अतीक की जगह आतिफ अहमद नाम दिया गया।

45
दाऊद इब्राहिम की झलक कर देती है हैरान

'धुरंधर : द रिवेंज' में बड़े साहब की पहचान उजागर की गई है।यह बड़ा साहब कोई और नहीं, बल्कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम है, जिसका रोल दानिश इकबाल ने किया है। फिल्म में दाऊद की जो हालत दिखाई गई है, वह दर्शकों को हैरान कर देती है। बूढा हो चुका दाऊद कैसे आतंक का असली मास्टरमाइंड है और उसका अंजाम क्या होता है, यह पढने में नहीं, बल्कि देखने में मजा आएगा।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Bade Sahab: कौन है वो एक्टर, जो रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' में बना दाऊद इब्राहिम?

55
'धुरंधर 2' में जसकीरत सिंह रांगी के हमजा बनने की कहानी

'धुरंधर 2' में जसकीरत सिंह रांगी (रणवीर सिंह) की कहानी दिखाई गई है। इसमें बताया गया है कि कैसे इंडियन आर्मी का जवान बनने का सपना देखने वाला जसकीरत अपराध के दलदल में फंसता है और फिर आईबी के द्वारा उसे भारतीय जासूस बनाकर पाकिस्तान भेजा जाता है। यह कहानी जितनी साहस के बारे में है, उतनी ही इमोशनल भी है। खासकर जब आप हमजा के भारत में अपने गांव में वापसी वाले सीन को देखेंगे तो अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories