अश्लील गाने सरके चुनर तेरी सरके.. की वजह से नोरा फतेही लाइमलाइट में बनी हुई हैं। बता दें कि इस बवाली गाने में वे संजय दत्त के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। गाने पर विवाद होने के बाद इसे हटा दिया गया है। इसी बीच नोरा की संपत्ति के बारे में बताते हैं।
सरके चुनर तेरी सरके.. अश्लील गाने की वजह से नोरा फतेही चर्चा में बनी हुई है। बात उनकी संपत्ति की करें तो वे 30 से 40 करोड़ की मालकिन हैं। बता दें कि नोरा आज बॉलीवुड की सबसे महंगी डांसर्स में से एक बन चुकी हैं।
26
नोरा फतेही इनकम सोर्स
नोरा फतेही के इनकम सोर्स की बात करें तो वे ज्यादातर कमाई फिल्मों और आइटम डांस से करती हैं। इसके अलावा वे म्यूजिक वीडियो, ब्रांड एंडोर्समेंट और रियलिटी शो जज करने से कमाई करती हैं। वे सोशल मीडिया पोस्ट से भी खूब कमाती हैं।
नोरा फतेही की ज्यादातर कमाई फिल्मों में आइटम डांस करके होती है। वे डांस के लिए 1 से 2 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए भी लाखों में फीस लेती हैं। बता दें कि उनका मुंबई के वर्ली इलाके में एक आलीशान घर में रहती हैं, जिसकी कीमत लगभग 10-15 करोड़ है।
46
नोरा फतेही का कार कलेक्शन
नोरा फतेही लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती है और महंगी कारों में चलती हैं। बता दें कि उनके पास बीएमडब्ल्यू 520डी, मर्सिडीज बेंज GLA 200D, होंडा सिटी और वोक्सवैगन पोलो जैसी लग्जरी कारें हैं। वहीं, उनके पास 5 करोड़ की एक आलीशान वैनिटी वैन भी है।
56
नोरा फतेही का करियर
नोरा फतेही भारत में रहने वाली एक कनाडाई सिंगर, डांसर और एक्ट्रेस हैं। वे ज्यादातर हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। साथ ही तेलुगु और मलयालम सिनेमा में भी दिखाई हैं। फतेही ने हिंदी फिल्म रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। बाद में उन्होंने फिल्मों में आइटम डांस कर अपनी पहचान बनाई। वे टेंबर, बाहुबली, किक 2, सत्यमेव जयते, रॉकी हैंडसम, स्त्री, भारत, बाटला हाउस, थामा सहित कई फिल्मों में आइटम नंबर पर चुकी हैं।
66
नोरा फतेही ने टीवी पर भी मचाया धमाल
नोरा फतेही टीवी शोज में भी नजर आ चुकी है। वे बिग बॉस 9 और झलक दिखला जा 9 की प्रतिभागी रही। वहींं, डांस दीवाने जूनियर 1, झलक दिखला जा 10, हिप हॉप इंडिया 1 जैसे शोज को जज कर चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।