Dhurandhar 2 Second Thursday Collection में 'धुरंधर' को पछाड़ बनी नं. 1, टॉप 5 में ये मूवी शामिल

Published : Mar 27, 2026, 09:29 AM IST

Dhurandhar The Revenge Second Thursday Collection के मामले में अपने ही पहले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ नं. 1 हिंदी फिल्म बन गई है। खास बात यह है कि टॉप 5 की लिस्ट में दो साउथ इंडियन फिल्मों के हिंदी वर्जन शामिल हैं। देखें टॉप 5 की पूरी लिस्ट...

PREV
15
5. बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन (हिंदी वर्जन, 2017)
  • दूसरे गुरुवार की कमाई : 15.75 करोड़ रुपए
  • लाइफटाइम कलेक्शन : 510.99 करोड़ रुपए

एस.एस राजामौली के निर्देशन में बनी इस एपिक एक्शन ड्रामा फिल्म में प्रभास का लीड रोल है। जबकि उनके साथ राणा दग्गुबती, अनुष्का शेट्टी, सत्यराज जैसे कलाकार भी दिखाई दिए हैं।

25
4. छावा (2025)
  • दूसरे गुरुवार की कमाई : 19.23 करोड़ रुपए
  • लाइफटाइम कलेक्शन : 600.10 करोड़ रुपए

इस बॉलीवुड फिल्म का डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर बनी इस वॉर ड्रामा फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में हैं। जबकि उनके साथ रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार भी नज़र आए हैं।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Vs Pushpa 2: पहले हफ्ते में कौन किस पर भारी? टॉप 5 सबसे कमाऊ फ़िल्में में कौनसी

35
3.. पुष्पा 2 : द रूल ( हिंदी वर्जन, 2024)
  • दूसरे गुरुवार की कमाई : 19.50 करोड़ रुपए
  • लाइफटाइम कलेक्शन : 830.10 करोड़ रुपए

यह तेलुगु पैन इंडिया एक्शन ड्रामा है, जिसका डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। अल्लू अर्जुन स्टारर इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना, फहाद फाजिल, राव रमेश और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी नज़र आए हैं।

45
2. धुरंधर (2025)
  • दूसरे गुरुवार की कमाई : 32 करोड़ रुपए
  • लाइफटाइम कलेक्शन : 895.96 करोड़ रुपए

यह स्पाय एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका डायरेक्शन आदित्य धर ने किया है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड हीरो के तौर पर दिखे हैं, जबकि उनके साथ अक्षय खन्ना को मुख्य विलेन के तौर पर देखा गया।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने SRK की 'जवान' को पछाड़ा, बनी तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म!

55
1.धुरंधर द रिवेंज (2026)

दूसरे गुरुवार की कमाई : 46 करोड़ रुपए

लाइफटाइम कलेक्शन : लगभग 650 करोड़ रुपए (8 दिन में, कमाई की सुनामी जारी है)

यह आदित्य धर के निर्देशन वाली 'धुरंधर' की सीक्वल है। रणवीर सिंह फिल्म ने लीड हीरो के तौर पर लौटे हैं, जबकि अर्जुन रामपाल मेन विलेन के तौर पर दिख रहे हैं। फिल्म में पहले पार्ट से संजय दत्त, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने भी वापसी की है।

डिस्क्लेमर : लिस्ट में फिल्मों के सिर्फ हिंदी वर्जन से भारत में हुई कमाई के आंकड़े हैं, जो अलग-अलग ट्रेड रिपोर्ट्स और वेबसाइट्स से साभार लिए गए हैं। हम इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करते हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories