Dhurandhar The Revenge में कई किरदारों की मौत तय? ट्रेलर के इन 5 सीन्स ने खोल दी कहानी

Published : Mar 09, 2026, 10:09 AM IST

रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर निर्देशित अपकमिंग स्पाय एक्शन फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' के ट्रेलर में कई ऐसे सीक्रेट हिंट्स छिपे हैं जो फिल्म की कहानी को लेकर बड़ी थ्योरी सामने ला रहे हैं। जानिए 'धुरंधर 2' की कहानी क्या हो सकती है?

PREV
15
चौधरी असलम को अजय सान्याल के सामने लाया जाएगा?

ट्रेलर के शुरुआती दृश्यों में आईबी के डायरेक्टर अजय सान्याल (आर. माधवन) और उनके डिप्टी सुषांत बंसल के सामने एक ऐसे शख्स को लाया जाता है जिसका चेहरा ढका हुआ है। थ्योरी के मुताबिक यह शख्स एसपी चौधरी असलम (संजय दत्त) हो सकता है, जो पूरी फिल्म में सफेद कुर्ता-पायजामा में दिखाई देता है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि कहानी में अजय सान्याल का रोल पहले से ज्यादा अहम होने वाला है।

25
जावेद खनानी की मौत तय?

ट्रेलर में एक सीन में हमजा (रणवीर सिंह) एक ढही हुई इमारत के मलबे से बाहर निकलने की कोशिश करता दिखाई देता है। इस सीन को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि जावेद खनानी (अंकित सागर ) इसी तरह के हादसे में मारा जा सकता है। दिलचस्प बात यह है कि असल जिंदगी में भी जावेद खनानी की मौत मलबे में दबने से जुड़ी बताई जाती है।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar The Revenge की टिकट बिक्री ने फोड़ा बॉक्स ऑफिस, रिलीज से पहले इस मामले में बनी नं. 1

35
मोहम्मद आलम की बेरहम मौत?

ट्रेलर में कई ऐसे हिंट भी मिलते हैं, जो बताते हैं कि रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) मारा जाता है और उसका कजिन उज़ैर बलोच (दानिश पंडोर) बदला लेने के लिए सामने आता है। ट्रेलर के कई सीन—जैसे मोहम्मद आलम (गौरव गेरा) की जूस शॉप के बाहर धमाका, नागमा क्लॉथ सेंटर का तबाह होना और एक सिर काटे जाने का सीन इशारा देते हैं कि गौरव गेरा का किरदार मोहम्मद आलम सबसे खतरनाक अंजाम झेल सकता है।

45
हमजा के खिलाफ हो जाएगी यालीना?

ट्रेलर का सबसे चर्चा में रहने वाला सीन वह है जिसमें सारा अर्जुन का किरदार यालीना किसी पर बंदूक ताने दिखाई देता है। कुछ फैंस का मानना है कि वह हमजा की असली पहचान और मिशन जानने के बाद उसी पर निशाना साधती है। वहीं दूसरी थ्योरी यह भी कहती है कि यालीना खुद एक जासूस हो सकती है। हालांकि यह भी संभव है कि वह हमजा को बचाने के लिए ऐसा कर रही हो।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Trailer में दिखे रणवीर सिंह समेत ये 12 स्टार, जानिए कौन किस रोल में

55
मेजर इकबाल और हमजा के बीच होगा खतरनाक मुकाबला?

ट्रेलर में हमजा और मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) के बीच जोरदार फाइट की झलक दिखाई देती है। यह वही सीन माना जा रहा है जिसमें कहानी का सबसे बड़ा टकराव सामने आता है। कई थ्योरी के मुताबिक इस मुकाबले में किसी एक की मौत भी हो सकती है, लेकिन कहानी के हिसाब से अंत में कौन बचेगा यह देखना दिलचस्प होगा। कुछ लोग यह मान रहे हैं कि इस फाइट में मेजर इकबाल की मौत हो सकती है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories