सस्पेंस पर सस्पेंस, जबरदस्त थ्रिल-विद्या बालन की वो फिल्म जिसका आखिर ट्विस्ट था भयंकर

Published : Mar 09, 2026, 10:06 AM IST

विद्या बालन की फिल्म कहानी की रिलीज को 14 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म सस्पेंस-थ्रिलर से भरी थी। इसकी कहानी में इतने भयंकर ट्विस्ट थे देखने वाले अपनी कुर्सी तक से नहीं हिल पाए थे। फिल्म को मामूली बजट में बनाया गया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया था। 

PREV
17
विद्या बालन की फिल्म कहानी

डायरेक्टर सुजॉय घोष की फिल्म कहानी 9 मार्च, 2012 को रिलीज हुई एक जबरदस्त मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था। फिल्म में शुरू से लेकर आखिर तक एक के बाद एक भयंकर सस्पेंस थे।

27
बिना लीड हीरो की फिल्म कहानी

फिल्म कहानी में कोई लीड हीरो नहीं था। विद्या बालन ही लीड रोल में थी और वे पूरी फिल्म में छाई हुई थी। उन्होंने शानदार का किया और उन्हें खूब तारीफ भी मिली। 

ये भी पढ़ें... सलमान खान की अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर में साउथ हसीना, क्या है मेकर्स का मास्टर प्लान?

37
क्या थी विद्या बालन की फिल्म की कहानी

डायरेक्टर सुजॉय घोष की फिल्म कहानी की कहानी एक प्रेग्नेंट औरत पर बेस्ड थी, जो अपने गुमशुदा पति की तलाश करने कोलकाता आती है। वो पुलिस ऑफिसर सत्यकि राणा सिन्हा की मदद से पति को ढूंढती है।

47
फिल्म कहानी के क्लाइमैक्स में जबरदस्त ट्विस्ट

डायरेक्टर सुजॉय घोष की फिल्म कहानी का क्लाइमैक्स बहुत ही जबरदस्त था। आखिर में कई ऐसे ट्विस्ट थे, जिसे देखकर दर्शकों का दिमाग हिला गया था और क्लाइमैक्स सोच से एकदम परे था।

57
विद्या बालन नहीं थी फिल्म के लिए पहली पसंद

बता दें कि फिल्म कहानी के लिए पहली पसंद विद्या बालन नहीं थी। पहले ये फिल्म साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका को ऑफर हुई थी, लेकिन वे काम करने के लिए तैयार नहीं हुई। फिर विद्या बालन को मूवी ऑफर हुई पर उन्होंने भी मना कर दिया। बाद में स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद वे रोल करन के लिए तैयार हो गईं।

67
फिल्म कहानी का बजट

फिल्म कहानी को 8 करोड़ के बजट में बनाया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका करते हुए ताबड़तोड़ कमाई की। फिल्म ने 104 करोड़ का धांसू बिजनेस किया था।

77
फिल्म कहानी को मिले 3 नेशनल अवॉर्ड

बता दें कि फिल्म कहानी को कई अवॉर्ड मिले थे। इसमें 3 नेशनल अवॉर्ड भी शामिल हैं। इतना ही नहीं बाद में इस फिल्म को शेखर कम्मुला ने तेलुगु में रीमेक बनाया था, जिसका नाम अनामिका (2014) था, इसमें नयनतारा ने लीड रोल प्ले किया था।

ये भी पढ़ें... Sunny Deol की फिल्म Lahore 1947 का बदला नाम, अब इस टाइटल से इस दिन होगी रिलीज

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories