अपकमिंग स्पाय एक्शन ड्रामा फिल्म 'धुरंधर 2' यानी 'धुरंधर : द रिवेंज' ने पेड प्रीव्यू के मामले में बॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। अभी तो पेड प्रीव्यू हुआ भी नहीं और यह इसके लिहाज से बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है।
पेड प्रीव्यू के लिए 'धुरंधर : द रिवेंज' के कितने टिकट बिके?
दूसरे दिन की रिपोर्ट के मुताबिक़, 'धुरंधर : द रिवेंज' के पेड प्रीव्यूज के लिए 2 लाख से ज्यादा टिकट देशभर में बिक चुके हैं। अगर वर्जन के हिसाब से देखें तो फिल्म टिकटों की बिक्री इस प्रकार हुई :-
हिंदी : 194331
कन्नड़ : 198
तेलुगु : 3891
तमिल : 7303
मलयालम : 338
टोटल टिकट बिक्री : 206061
25
पेड प्रीव्यू के लिए किस भाषा के कितने शो?
अगर शोज की बात करें तो दूसरे दिन तक 7510 शोज के लिए 'धुरंधर : द रिवेंज' के पेड प्रीव्यूज के टिकट बिके। इनमें सबसे ज्यादा 7214 हिंदी वर्जन के हैं, जबकि कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम के लिए क्रमशः 14, 90, 149 और 43 शो के लिए ऑनलाइन बुकिंग की गई।
एडवांस बुकिंग से कितनी हुई 'धुरंधर : द रिवेंज' की कमाई?
'धुरंधर : द रिवेंज' के पेड प्रीव्यूज ने एडवांस बुकिंग से दो दिन में लगभग 12.29 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का वर्जन वाइज कलेक्शन इस प्रकार हुआ :-
हिंदी : 120725641.27 रुपए
कन्नड़ : 64050 रुपए
तेलुगु : 947615 रुपए
तमिल : 991977.35 रुपए
मलयालम : 96114 रुपए
टोटल कलेक्शन : 122892547 रुपए
नोट : ऊपर जो आंकड़ा है, वह बिना ब्लॉक सीट्स के है। अगर ब्लॉक सीट्स को इसमें शामिल कर दिया जाए तो यह लगभग 18.1 करोड़ रुपए हो जाता है।
45
बॉलीवुड के सबसे कमाऊ पेड प्रीव्यू वाली फिल्म बनी 'धुरंधर 2'
'धुरंधर 2' ने पेड प्रीव्यू के मामले में कीर्तिमान बना लिया है। अब यह इस मामले में सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म बन गई है। टॉप 3 पेड प्रीव्यू वाली फ़िल्में और उनकी कमाई इस प्रकार है :-
धुरंधर : द रिवेंज : लगभग 12.29 करोड़ रुपए (अभी पेड प्रीव्यू होने में 9 दिन बाकी)
आदित्य धर के निर्देशन में 'धुरंधर : द रिवेंज' के पेड प्रीव्यू 18 मार्च 2026 को शाम 5 बजे से शुरू हो जाएंगे। इसके बाद 19 मार्च 2026 को यह फिल्म पूरी तरह रिलीज की जाएगी। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और अक्षय खन्ना जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।