अनिल कपूर को 36 साल पहले एक ऐसी फिल्म मिली, जो उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई। खास बात यह है कि यह फिल्म पहले अमिताभ बच्चन को ऑफर हुई थी। लेकिन उन्होंने ठुकरा दी और अनिल कपूर की किस्मत जाग गई। जानिए इस फिल्म के बारे में सबकुछ…
अनिल कपूर स्टारर फिल्म 'किशन कन्हैया' की रिलीज को 36 साल हो गए हैं। यह फिल्म 9 मार्च 1990 को होली वीकेंड के दौरान रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म का डायरेक्शन राकेश रोशन ने किया था। अनिल कपूर के साथ फिल्म में माधुरी दीक्षित और शिल्पा शिरोडकर की भी अहम् भूमिका थी।
26
अमिताभ बच्चन ने ठुकरा दी थी 'किशन कन्हैया'
अनिल कपूर से पहले 'किशन कन्हैया' अमिताभ बच्चन को ऑफर की थी। लेकिन उन्होंने अज्ञात कारणों से ऑफर ठुकरा दिया। IMDb की रिपोर्ट की मानें तो अमिताभ बच्चन ने फिल्म इसलिए ठुकराई, क्योंकि वे डबल रोल से बचना चाहते थे। वे इससे लगभग 6 महीने पहले रिलीज हुई 'तूफान' (1989) में डबल रोल कर चुके थे। जबकि राकेश रोशन बिग बी और माधुरी दीक्षित को लेकर 'किशन कन्हैया' बनाना चाहते थे।
अमिताभ बच्चन की ना ने अनिल कपूर की किस्मत बदल दी। राकेश रोशन ने जब अनिल कपूर को 'किशन कन्हैया' ऑफर की तो उन्होंने यह मौका हाथ से नहीं जाने दिया। अनिल ना केवल ऑफर मंजूर किया, बल्कि दोहरी भूमिका में ऐसी एक्टिंग की कि यह उनके करियर की यादगार फिल्म बन गई।
46
तेलुगु फिल्म की चौथी बॉलीवुड रीमेक थी 'किशन कन्हैया'
'किशन कन्हैया' 1964 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म Ramudu Bheemudu की चौथी बॉलीवुड रीमेक थी। इससे पहले 1967 में आई दिलीप कुमार के डबल रोल वाली 'राम और श्याम', 1972 में आई हेमा मालिनी के डबल रोल वाली 'सीता और गीता', 1989 में आई श्रीदेवी के डबल रोल वाली 'चालबाज़' भी Ramudu Bheemudu की ही रीमेक थीं। खास बात यह है कि पहली तीन रीमेक भी ब्लॉकबस्टर रही थीं।
रिपोर्ट्स की मानें तो 'किशन कन्हैया' का निर्माण लगभग 2.5 करोड़ रुपए में हुआ था। जबकि दुनियाभर में इसने 9 करोड़ रुपए के आसपास की कमाई की थी। यह 1990 की चौथी सबसे कमाऊ फिल्म थी। लिस्ट में पहले नंबर पर आमिर खान स्टारर 'दिल', दूसरे नंबर पर सनी देओल स्टारर 'घायल', तीसरे नंबर पर अमिताभ बच्चन स्टारर 'आज का अर्जुन', चौथे नं. पर अनिल कपूर स्टारर 'किशन कन्हैया' और पांचवें नं. पर जीतेंद्र और संजय दत्त स्टारर 'थानेदार' थी।
66
OTT पर कहां देख सकते हैं अनिल कपूर की 'किशन कन्हैया'
'किशन कन्हैया' का रनटाइम 160 मिनट यानी 2 घंटे 40 मिनट है। इसकी IMDb रेटिंग 10 में से 5.9 स्टार है। यह एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसे आप परिवार के साथ देख सकते हैं। अगर आप इसे OTT प्लेटफॉर्म पर देखना चाहते हैं तो यह अमेजन प्राइम वीडियो, एयरटेल एक्सट्रीम और जी5 जैसे प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। यूट्यूब पर भी इसे देखा जा सकता है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।