- Home
- Entertainment
- 2026 में साउथ के सबसे महंगे एक्टर और एक्ट्रेस कौन? दोनों की फीस के बारे में भी जानिए
2026 में साउथ के सबसे महंगे एक्टर और एक्ट्रेस कौन? दोनों की फीस के बारे में भी जानिए
पिछले एक दशक में साउथ इंडियन सिनेमा खासकर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उछाल लिया है। कभी रीजनल मानी जाने वाली यह इंडस्ट्री अब पैन-इंडिया लेवल पर बॉलीवुड को टक्कर दे रही है। 2026 में सबसे महंगे तेलुगु एक्टर-एक्ट्रेस के बारे में...

तेलुगु सिनेमा के सबसे महंगे एक्टर कौन?
रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन तेलुगु सिनेमा के सबसे महंगे एक्टर हैं। खास बात यह है कि सिर्फ दो फिल्मों की बदौलत वे लिस्ट में टॉप पर पहुंचे हैं और वह भी एक फ्रेंचाइजी की। पहले 'पुष्पा : द राइज' और फिर 'पुष्पा 2 : द रूल' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया और अल्लू अर्जुन सबसे महंगे एक्टर बन गए। वे तेलुगु ही नहीं, पूरे देश के सबसे महंगे एक्टर बताए जाते हैं।
कितनी फीस लेते हैं अल्लू अर्जुन?
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, अल्लू अर्जुन आज की तारीख में हर फिल्म के लिए 200-300 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं। अगर पिछली फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' की ही बात करें तो बताया जाता है कि इससे उन्होंने लगभग 270 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म के लिए उन्होंने सिर्फ फीस लेने की बजाय प्रॉफिट-शेयरिंग मॉडल चुना था। ख़बरों की मानें तो उन्होंने इस फिल्म के मुनाफे से लगभग 27 फीसदी मुनाफ़ा बटोरा था। चूंकि फिल्म ने 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई भारत में की थी। इसलिए उन्हें इस फिल्म में करीब 270 करोड़ रुपए मिले थे।
अल्लू अर्जुन की आने वाली फ़िल्में?
अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वे एटली कुमार के निदेशन में AA22XA6 कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ पहली बार दीपिका पादुकोण लीड रोल में नज़र आएंगी। इसके बाद उन्हें सुकुमार के निर्देशन में पुष्पा फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'पुष्पा 3 : द रैम्पेज' में भी देखा जाएगा। दोनों ही मेगा बजट फ़िल्में हैं, जिनसे बॉक्स ऑफिस पर सुनामी की उम्मीद जताई जा रही है।
तेलुगु सिनेमा की सबसे महंगी हीरोइन कौन?
रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि तेलुगु सिनेमा की सबसे महंगी हीरोइन रश्मिका मंदाना हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर लगातार सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दे रही हैं। उनकी फीस में बड़ा इजाफा 'एनिमल', 'पुष्पा 2 : रूल' और 'छावा' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद हुआ है।
रश्मिका मंदाना कितनी फीस लेती हैं?
रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका मंदाना आज की तारीख में एक फिल्म के लिए 10 करोड़ से लेकर 13 करोड़ रुपए तक चार्ज करती हैं। हालांकि, पिछली फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' के लिए उन्होंने कोई फीस ही नहीं ली थी। रश्मिका की आने वाली फिल्मों में 'कॉकटेल 2', 'मायसा', 'रणबाली', 'AA22XA6' और 'पुष्पा 3 : द रैम्पेज' शामिल हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।