MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • कौन है 71 साल का हीरो, जिसने 10 दिन के शूट के लिए ली इतनी फीस कि बन जाएं 'ग़दर 2' जैसी 2 फ़िल्में

कौन है 71 साल का हीरो, जिसने 10 दिन के शूट के लिए ली इतनी फीस कि बन जाएं 'ग़दर 2' जैसी 2 फ़िल्में

कमल हासन इंडिया के उन एक्टर्स में से एक हैं, जो 70 की उम्र पार कर चुके हैं। लेकिन अब भी शानदार फ़िल्में दे रहे हैं। उन्होंने एक ऐसी फिल्म भी की, जिसके लिए उन्होंने सिर्फ 10 दिन शूटिंग की और इतनी रकम बटोर ली कि 'ग़दर 2' जैसी दो फ़िल्में बन जाएं।

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Mar 08 2026, 03:56 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
किस फिल्म के लिए कमल हासन को मिली सबसे ज्यादा फीस?
Image Credit : Facebook

किस फिल्म के लिए कमल हासन को मिली सबसे ज्यादा फीस?

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वह है 'Kalki 2898 AD', जो 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म में कमल हासन ने सुप्रीम यास्किन नाम के तानाशाह गॉड-किंग का किरदार निभाया, जो कॉम्प्लेक्स नाम की दुनिया पर राज करता है। इस फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण जैसे कलाकर भी दिखाई दिए थे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए 71 साल के कमल हसन को सबसे ज्यादा फीस मिली थी।

26
एक्टर ने किया कमल हासन की फीस को लेकर बड़ा दावा
Image Credit : Facebook

एक्टर ने किया कमल हासन की फीस को लेकर बड़ा दावा

एक इंटरव्यू में फिल्ममेकर-एक्टर युगी सेतु (Yugi Sethu) ने कमल हासन को सबसे महंगा एक्टर बताया। उन्होंने दावा किया कि कमल हासन को सिर्फ 20 दिनों के काम के लिए 150 करोड़ रुपए तक फीस दी गई। हालांकि, उन्होंने आगे यह भी बताया कि हासन ने फिल्म की शूटिंग के लिए सिर्फ 10 दिन दिए थे।

यह भी पढ़ें : 2026 में साउथ के सबसे महंगे एक्टर और एक्ट्रेस कौन? दोनों की फीस के बारे में भी जानिए

36
क्या है युगी सेतु का पूरा बयान?
Image Credit : Facebook

क्या है युगी सेतु का पूरा बयान?

युगी सेतु ने अपने स्टेटमेंट में कहा, "कमल सर का कद ही ऐसा है। उन्हें 'कल्कि 2898 AD' के लिए 20 दिनों के कॉल शीट के बदले 150 करोड़ रुपए मिल रहे थे। मैंने उनके जन्मदिन पर कहा था कि वह भारत के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर हैं और उन्हें रोजाना 1 मिलियन डॉलर मिल रहा है, क्योंकि उन्हें 20 दिनों के लिए 150 करोड़ रुपए मिले।"बता दें कि 150 करोड़ रुपए वो रकम है, जिसमें सनी देओल स्टारर ‘ग़दर 2’ जैसी दो फ़िल्में बन सकती हैं।ब्लॉकबस्टर ‘ग़दर 2’ का बजट 75 करोड़ रुपए था।

46
क्या कमल हासन ने 10 दिन की शूटिंग से हर दिन कमाए 2 मिलियन डॉलर?
Image Credit : Facebook

क्या कमल हासन ने 10 दिन की शूटिंग से हर दिन कमाए 2 मिलियन डॉलर?

युगी सेतु ने आगे बताया कि उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर C. Aswani Dutt से भी इस बारे में बात की। वे कहते हैं "मैंने उनसे कहा कि हमारे दोस्त को भारत का सबसे ज्यादा फीस लेने वाला एक्टर बनाने के लिए धन्यवाद। जब मैंने 20 दिनों के लिए 150 करोड़ रुपए कहा, तो उन्होंने जवाब दिया – नहीं सर, उन्होंने सिर्फ 10 दिन दिए हैं। तब मैंने कहा, माफ कीजिए, इसका मतलब हुआ रोज 2 मिलियन डॉलर।" अगर इस हिसाब से देखें तो उस वक्त कमल हासन हर दिन लगभग 15 करोड़ रुपए से ज्यादा ले रहे थे।

यह भी पढ़ें : Kamal Haasan ने Donald Trump को सुनाई खरी-खरी, कहा- अपने काम से काम रखो

56
कमल हासन की फीस को लेकर अलग-अलग दावे
Image Credit : Facebook

कमल हासन की फीस को लेकर अलग-अलग दावे

हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में कमल हासन की फीस को लेकर अलग-अलग आंकड़े सामने आए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि उन्हें 'कल्कि 2898 AD' के लिए करीब 20 करोड़ रुपए मिले, जबकि कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उनकी फीस 100 करोड़ रुपए से ज्यादा थी। फिल्म में स्क्रीन टाइम सीमित होने के बावजूद कहानी में उनका किरदार बेहद अहम माना गया है।

66
कमल हासन की अपकमिंग फ़िल्में
Image Credit : Facebook

कमल हासन की अपकमिंग फ़िल्में

कमल हासन की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वे Kalki 2898 AD के सीक्वल की शूटिंग शुरू कर चुके हैं, जिसमें एक बार फिर अमिताभ बच्चन उनके साथ नजर आएंगे। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "ग्रेट कमल हासन से मुलाकात… हम बहुत समय बाद फिर साथ काम करेंगे… आखिरी बार ‘गिरफ्तार’ में साथ थे… 'कल्कि 2' का काम शुरू हो गया है।" हसन रजनीकांत के साथ डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार की भी एक फिल्म कर रहे हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
कमल हासन
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
2026 में साउथ के सबसे महंगे एक्टर और एक्ट्रेस कौन? दोनों की फीस के बारे में भी जानिए
Recommended image2
खतरनाक ट्विस्ट-भयानक क्लाइमैक्स, अमिताभ बच्चन की वो फिल्म जिसने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
Recommended image3
Allu Sirish Wedding: वरमाला से सात फेरे तक.. अल्लू अर्जुन के भाई की शादी की 7 INSIDE PHOTOS
Recommended image4
Women's Day: हीरोइन ही नहीं विलेन बन छाई ये 5 हसीनाएं, एक को देख कांप उठी थी रूह
Recommended image5
Women's Day: वो 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस, जो पति से ज्यादा अमीर, एक के पास हसबैंड से 100 गुना दौलत!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved