अपकमिंग वीक यानी 9 से 15 मार्च तक ओटीटी पर रोमांस, सस्पेंस और थ्रिलर से भरी फिल्में-वेब सीरीज देखने मिलेगी। इन्हें आप डिफरेंट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखकर अपनी हर शाम को और ज्यादा एक्साइटेड बना सकते हैं। जानते है ये मूवी और सीरीज कहां-कहां देख सकते हैं।
मुनव्वर फारूकी और श्रेया कालरा द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो द सोसायटी का दूसरा सीज़न इस सप्ताह शुरू हो रहा है। ये रियलिटी सीरीज 9 मार्च से जियोहॉटस्टार पर देखी जा सकती है।
210
फिल्म रूस्टर
रूस्टर फिल्म ग्रेग रूसो की कहानी है, जो एक तेज-तर्रार लेखक है और अपनी बेटी से दोबारा मिलने के लिए उसके कॉलेज जाता है। वो कॉलेज के जीवन में ढलने के साथ-साथ अपनी बेटी से भी जूझता है। इसे 9 मार्च से जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।
वन पीस एक एडवेंचर फैंटेसी वेब सीरीज है जो ईइचिरो ओडा की 1997 की इसी नाम की मंगा सीरीज पर बेस्ड है। ये स्ट्रॉ हैट पाइरेट्स की कहानी है, जो एक साथ मिलकर वन पीस की खोज करते हैं। इस सीरीज को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर 10 मार्च से देख सकते हैं।
410
फिल्म मेड इन कोरिया
प्रियंका मोहन की ये फिल्म तमिलनाडु के एक छोटे से कस्बे में रहने वाली शेनबा की कहानी है। वो जिंदगी को बदल देने वाली यात्रा पर साउथ कोरिया जाती है। इस मूवी को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर 12 मार्च से देख सकते हैं।
510
एस्पिरेंट्स सीजन 3
दीपेश सुमित्रा जगदीश द्वारा निर्देशित वेब सीरीज एस्पिरेंट्स सीजन 3 में नवीन कस्तूरिया, शिवंकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल, सनी हिंदुजा, नमिता दुबे और तेंगम सेलीन है। नए सीजन में जतिन गोस्वामी भी शामिल हुए हैं। इस सीरीज को 13 मार्च से अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
610
फिल्म नांगल
अविनाश प्रकाश की तमिल ड्रामा फिल्म नांगल एक ऐसे परिवार की कहानी है जहां तीन बेटे कठोर जिंदगी और एक सख्त पिता के दबाव में अपनी पहचान, परिवार और महत्वाकांक्षा का सामना करते हैं। इस फिल्म को ओटीटी सन एनएक्सटी पर 13 मार्च से देख सकते हैं।
710
फिल्म पूकी
फिल्म पूकी में अजय धीशन और आरके धनुषा लीड रोल में हैं। इसकी कहानी में दिखाया कि ये दोनों सड़क पर हुई झड़प के बाद अपने छह साल के रिश्ते को तोड़ देते हैं। फिर अकेले ही जिंदगी की तलाश करते हैं। इस फिल्म को 13 मार्च से जी5 पर देखा जा सकता है।
810
फिल्म लैंडलॉर्ड
जदेश के हम्पी द्वारा निर्देशित फिल्म लैंडलॉर्ड में विजया कुमार, रचिता राम और राकेश अडिगा लीड रोल में हैं। 80 के दशक के ग्रामीण परिवेश पर आधारित ये फिल्म एक गांव के जमींदार के इर्द-गिर्द घूमती है। एक कांस्टेबल उसे चुनौती देता है, जिससे विद्रोह भड़क उठता है। इस फिल्म को 13 मार्च से जी5 पर देख सकते हैं।
910
अंधा प्यार 2.0
अंधा प्यार 2.0 एक ब्लाइंड डेटिंग कॉमेडी रियलिटी सीरीज है, जिसमें एक महिला चार अनजान लोगों से मिलती है। बातचीत और आपसी जुड़ाव के बाद वो चुनती है कि उसे किसके साथ रिश्ता बनाना है। इस सीरीज को 14 मार्च से जी5 पर देख सकते हैं।
1010
फिल्म द फैमिली मैकमुलन
कॉमेडी फिल्म द फैमिली मैकमुलन को 15 मार्च से ओटीटी जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं। एडवर्ड बर्न्स द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कॉनी ब्रिटन, बर्न्स और माइकल मैकग्लोन लीड रोल में हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।