Sunny Deol की फिल्म Lahore 1947 का बदला नाम, अब इस टाइटल से इस दिन होगी रिलीज

Published : Mar 08, 2026, 07:24 PM IST

सनी देओल ने 2026 में बॉर्डर 2 से बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाया। इस साल की अभी तक की सबसे कमाऊ फिल्म बॉर्डर 2 है। इसी बीच उनकी अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 को लेकर अब तक की सबसे बड़ी अपडेट सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने मूवी का नाम बदल दिया है।

PREV
15
सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 बिग अपडेट

सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 को लेकर ताजा अपडेट सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने मूवी का टाइटल बदल दिया है। अब फिल्म नए टाइटल के साथ रिलीज होगी। 

25
क्या है सनी देओल की फिल्म का नया टाइटल

सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 का नाम बदलकर बंटवारा 1947 रखा गया है। बता दें कि फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और इसके प्रोड्यूसर आमिर खान हैं।

ये भी पढ़ें... सनी देओल की फिल्म Anthony का विलेन कौन? पहली बार इस साउथ हसीना संग करेंगे रोमांस

35
क्यों बदला सनी देओल की फिल्म का नाम

मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स नहीं चाहते हैं कि लाहौर 1947 नाम की वजह से कोई राजनीति विवाद हो, इसलिए टाइटल चेंज किया है। हालांकि, फिल्म का टाइटल बदलने को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है।

45
कब रिलीज होगी बंटवारा 1947

डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की फिल्म बंटवारा 1947 इसी साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 13 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह लीड रोल में हैं।

55
क्या है बंटवारा 1947 की कहानी

सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 की कहानी 1947 के बंटवारे के पर बेस्ड है। फिल्म एक बूढ़ी हिंदू महिला के इर्द गिर्द घूमेगी, जो बंटवारे के बाद लाहौर में ही रहती है। फिल्म मोस्ट फेमस राइटर असगर वजाहत के नाटक जिस लाहौर नई वेख्या ओ जाम्या ए नई पर आधारित है।

ये भी पढ़ें... अक्षय कुमार की उस भयानक कॉमेडी फिल्म का चौथा पार्ट अनाउंस, जिसका तीसरा भाग अब तक नहीं आया

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories