बॉर्डर 2 से धमाका करने के बाद सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। इन्हीं में एक है एंथोनी, जिससे जुड़ा ताजा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। वहीं, इसमें विलेन कौन होगा, ये भी पता चल गया है।

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाया। उनकी ये फिल्म इस साल की अभी तक की सबसे कमाऊ फिल्म बनी है। इस फिल्म के बाद सनी के फैन्स उन्हें दोबारा सिल्वर स्क्रीन पर एक्शन मोड में देखना चाहते हैं। इसी बीच खबर आई थी कि उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म एंथोनी की शूटिंग शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ये एक एक्शन पैक्ड मूवी होगी। इतना ही नहीं इसमें लीड विलेन कौन होगा, इसका खुलासा भी हो गया है। फिलहाल मूवी की रिलीज डेट रिवील नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि ये इस साल के अंत तक या फिल्म 2027 में रिलीज हो सकती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन है सनी देओल की फिल्म एंथोनी का विलेन

मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल की एंथोनी में विजय वर्मा विलेन का रोल प्ले करते नजर आएंगे। बता दें कि इससे पहले भी विजय कुछ फिल्मों में निगेटिव रोल कर चुके हैं। इस फिल्म को प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है। इसके प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और सिधवानी हैं। मूवी के डायरेक्टर बालाजी गणेश हैं। आपको बता दें कि फिल्म में साउथ हसीना ज्योतिका लीड रोल एक्ट्रेस है। ये पहली बार होगा जब सनी साउथ एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। बता दें कि ज्योतिका पिछले कुछ समय से बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ रही हैं। वैसे, उन्होंने हिंदी फिल्म डोली सजा के रखना से डेब्यू किया था, लेकिन फिल्म फ्लॉप रही। वे एक्ट्रेस नगमा की बहन है।

ये भी पढ़ें... कौन है ये सुपरस्टार जिसने लिया रणवीर सिंह से पंगा, धुरंधर 2 के साथ रिलीज कर रहा अपनी फिल्म

विजय वर्मा के बारे में

39 साल के विजय वर्मा बॉलीवुड के साथ साउथ फिल्मों में भी एक्टिव हैं। उन्होंने थिएटर से एक्टिंग की शुरुआत की। 2010 में उन्होंने टीवी से डेब्यू किया। उनकी डेब्यू फिल्म चटगांव 2012 में रिलीज हुई थी। उन्होंने रंगरेज, गैंग ऑफ घोस्ट, पिंक, मंटो, गली ब्वॉय, सुपर 30, बागी 3, यारा, जाने जाना, मर्डर मुबारक जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी आखिरी फिल्म गुस्ताख दिल है, जो 2025 में रिलीज हुई थी। अब वे सनी देओल के साथ फिल्म एंथोनी में नजर आएंगे।

सनी देओल की अपकमिंग फिल्में

सनी देओल की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बात करें तो वे गबरू, रामायण पार्ट 1, रामायण पार्ट 2, बॉर्डर 3, जाट 2, इक्का, गदर 3, अपने 2, घायल 2 जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। इस साल उनकी फिल्म बॉर्डर 2 आई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया। बॉर्डर 2 के बाद सनी फिल्म इक्का में नजर आएंगे। ये फिल्म ओटीटी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें अक्षय खन्ना उनके साथ लीड रोल में हैं। मूवी की डेट अभी रिवील नहीं हुई है। हालांकि, इसका टीजर जारी हो चुका है।

ये भी पढ़ें... सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में सितारों का मेला, 7 PHOTOS में देखें कौन-कौन पहुंचा