- Home
- Entertainment
- कौन है ये सुपरस्टार जिसने लिया रणवीर सिंह से पंगा, धुरंधर 2 के साथ रिलीज कर रहा अपनी फिल्म
कौन है ये सुपरस्टार जिसने लिया रणवीर सिंह से पंगा, धुरंधर 2 के साथ रिलीज कर रहा अपनी फिल्म
खबर आई थी कि यश ने टॉक्सिक की रिलीज डेट बदल दी और रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के लिए बॉक्स ऑफिस पर रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, नई जानकारी की मानें तो धुरंधर 2 फिर खतरे में आ गई, क्योंकि एक सुपरस्टार ने अपनी मूवी 19 मार्च को रिलीज करने की घोषणा की है।

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 पर मंडराया खतरा
यश की टॉक्सिक की रिलीज डेट पोस्टपोन होने के बाद रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के लिए कमाई का रास्ता साफ हो गया था। हालांकि, नई अपडेट की मानें तो धुरंधर 2 पर फिर खतरा मंडरा रहा है।
कौन लेगा धुरंधर 2 से टक्कर
खबरों की मानें तो रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेने साउथ सुपरस्टार आ रहा है। इस पावर स्टार ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट को बदलते हुए 19 मार्च कर लिया है।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 Day 1 Collection: बॉक्स ऑफिस फाड़ डालेगी रणवीर सिंह की फिल्म, ट्रेलर डेट OUT
पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगतसिंह
सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ के पावर स्टार पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगतसिंह, जो 26 मार्च को रिलीज होनी थी, उसे चेंज कर दिया है और नई डेट घोषित करते हुए बताया कि अब मूवी 19 मार्च को रिलीज होगी।
पवन कल्याण की फिल्म की नई रिलीज डेट घोषित
पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगतसिंह के प्रोडक्शन हाउस मैत्री मूवी मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर घोषणा करते हुए लिखा- हमारा उस्ताद बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के लिए एक सप्ताह पहले आ रहा है! #उस्तादभगतसिंह 19 मार्च, 2026 को दुनियाभर में रिलीज। #UBSOnMarch19th।
फिल्म उस्ताद भगतसिंह के बारे में
फिल्म उस्ताद भगतसिंह एक अपकमिंग तेलुगु एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन हरीश शंकर ने किया है और निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स ने किया है। फिल्म में पवन कल्याण लीड रोल में हैं। उनके साथ श्रीलीला, राशि खन्ना, आशुतोष राणा, नवाब शाह, बीएस अविनाश, गौतमी, चम्म्क चंद्र भी हैं। बता दें कि इस फिल्म का बजट 150 करोड़ के करीब है।
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के बारे में
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के डायरेक्टर आदित्य धर हैं। ये 2025 में आई फिल्म धुरंधर का सीक्वल हैं। इसमें रणवीर के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी भी लीड रोल में हैं। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी नॉर्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।
Dhurandhar 2 डे 1 कलेक्शन प्रीडिक्शन
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग को देखते हुए जानकारों का अनुमान है कि ये मूवी पहले दिन इंडिया में नेट 65 से 80 करोड़ तक का कारोबार कर सकती है। बता दें कि धुरंधर और धुरंधर 2 का टोटल बजट 475 करोड़ के करीब है।
ये भी पढ़ें...TOXIC पीछे हटते ही चमकी धुरंधर 2 की किस्मत, एडवांस बुकिंग में मचा रही गदर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।