- Home
- Entertainment
- अक्षय कुमार की उस भयानक कॉमेडी फिल्म का चौथा पार्ट अनाउंस, जिसका तीसरा भाग अब तक नहीं आया
अक्षय कुमार की उस भयानक कॉमेडी फिल्म का चौथा पार्ट अनाउंस, जिसका तीसरा भाग अब तक नहीं आया
अक्षय कुमार ढेरों अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हैं। इसी बीच उनकी कॉमेडी वेलकम फ्रेंचाइजी की फिल्म को लेकर ताजा जानकारी सामने आ रही है। आपको बता दें कि इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है और इसके चौथे पार्टी की घोषणा हो गई है।

अक्षय कुमार की वेलकम फ्रेंचाइजी फिल्में
अक्षय कुमार की वेलकम फ्रेंचाइजी की अपकमिंग फिल्म चर्चा में है। बता दें कि मूवी का तीसरा पार्ट अभी रिलीज नहीं हुआ है और मेकर्स ने इसके चौथे पार्ट की अनाउंसमेंट कर दी है। इतना ही नहीं स्टार कास्ट से भी पर्दा उठा दिया है। आइए, जानते हैं इस फ्रेंचाइजी की फिल्मों के बारे में…
वेलकम फ्रेंचाइजी की फिल्में
वेलकम फ्रेंचाइजी की फिल्मों की शुरुआत 2007 में हुई थी। इस फिल्म में अनिल कपूर, नाना पाटेकर, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, परेश रावल और मल्लिका शेरावत लीड रोल मे थे। सुनील शेट्टी और मलायका अरोड़ा ने कैमियो किया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।
ये भी पढ़ें... Akshay Kumar की Haiwaan का तूफान, रिलीज से पहले वसूला 70% बजट- इस साउथ फिल्म का है रीमेक
फिल्म वेलकम बैक
2015 में इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म वेलकम बैक आई। हालांकि, इसमें अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ नहीं बल्कि जॉन अब्राहम और श्रुति हासन लीड रोल में थे। बाकी स्टार कास्ट में अनिल कपूर, नाना पाटेकर, परेश रावल के साथ नसीरुद्दीन शाह भी थे। ये फिल्म भी हिट रही।
फिल्म वेलकम टू द जंगल
इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म वेलकम टू द जंगल है। ये फिल्म इसी साल जून में रिलीज होगी, लेकिन इससे पहले ही मेकर्स ने वेलकम 4 की घोषणा कर दी है। इस खबर को सुनने के बाद फैन्स काफी खुश हैं।
वेलकम टू द जंगल के बारे में
फिल्म वेलकम टू द जंगल 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। डायरेक्टर अहमद खान की ये मल्टी स्टारर फिल्म है। इसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ, दलेर मेहंदी, मीका सिंह, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पटानी सहित अन्य स्टार्स हैं।
नाना पाटेकर-अनिल कपूर का कमबैक
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वेलकम 4 नाना पाटेकर-अनिल कपूर और परेश रावल कमबैक करेंगे। उदय शेट्टी, मजनू भाई और डॉ. घुंघरू की वापसी से फैन्स बेहद खुश हैं। मिड-डे की एक रिपोर्ट की मानें तो फिरोज ए नाडियाडवाला और उनकी राइटर्स की टीम फिल्म की स्टोरी पर काम कर रही है।
ये भी पढ़ें... सलमान खान की अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर में साउथ हसीना, क्या है मेकर्स का मास्टर प्लान?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।