अक्षय कुमार अपनी 2-3 फिल्मों को लेकर लाइमलाइट में हैं। इन्हीं में से एक फिल्म है हैवान, जिसके चर्चे सबसे ज्यादा हो रहे हैं। इसी बीच मूवी से जुड़ी ताजा अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसने रिलीज से पहले ही तगड़ा हाथ मारा है और करोड़ों कमाए हैं।

आने वाले दिनों अक्षय कुमार अपनी कुछ शानदार फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले हैं। फिलहाल वे अपनी कुछ अपकमिंग फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। इसी बीच उनकी क्राइम एक्शन थ्रिलर फिल्म हैवान लाइमलाइट में आ गई है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की जोरदार चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि इसने रिलीज से पहले ही अपने बजट 70 फीसदी वसूल कर लिया है। बता दें कि इस फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अक्षय कुमार की हैवान ने रिलीज से पहले वसूले 80 करोड़

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान ने सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही अपने बजट का 70 फीसदी से ज्यादा वसूल कर लिया है। बताया जा रहा है कि मूवी ने करीब 80 करोड़ की कमाई कर ली है। दरअसल, डायरेक्टर प्रियदर्शन की थ्रिलर फिल्म हैवान को एक बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील मिल गई है। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की एक रिपोर्ट की मानें तो सोनी को फिल्म के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स 80 करोड़ में बेचे गए हैं, जिसमें सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूज़क शामिल हैं। इस फिल्म के डिजिटल राइट्स के लिए कई OTT प्लेटफॉर्म आगे आ रहे थे, लेकिन सबसे ज्यादा बोली सोनी नेटवर्क ने लगाई थी। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म साउथ मूवी ओप्पम का रीमेक है, जिसे प्रियदर्शन ने ही डायरेक्ट किया था। इस मलयालम फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिला था। इसमें मोहनलाल लीड रोल में थे। वहीं, अक्षय की हैवान में भी मोहनलाल कैमियो करते नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें... Women’s Day Special: साउथ की 7 धुरंधर हसीनाएं, 18 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी तूफान

17 साल बाद अक्षय कुमार-सैफ अली खान साथ दिखेंगे

आपको बता दें कि हैवान में अक्षय कुमार और सैफ अली खान लीड रोल में हैं। दोनों करीब 17 साल बाद साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। आखिरी बार दोनों 2008 में आई फिल्म टशन में साथ नजर आए थे। दोनों ने मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994), ये दिल्लगी (1994), तू चोर मैं सिपाही (1996), कीमत (1998), आरजू (1999) जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। खबरों की मानें तो फिल्म हैवान इसी साल अगस्त में रिलीज हो सकती हैं। जल्दी ही मूवी की रिलीज डेट रिवील की जाएंगी। फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है।

अक्षय कुमार अपकमिंग फिल्में

अक्षय कुमार आने वाले समय अपनी कई धमाकेदार फिल्मों से बॉक्स ऑफिस हिलाने की तैयारी में है। उनकी कुछ फिल्मों का सीक्वल भी आ रहा है है। बता दें कि अक्षय वेलकम टू द जंगल, हेरा फेरी 3, स्त्री 3, भूत बंगला, राउडी राठौर 2, ओएमजी 3 जैसी कुछ फिल्मों में नजर आएंगे। वे अजय देवगन की फिल्म गोलमाल 5 में विलेन का रोल प्ले करते दिखाई देंगे। उनकी फिल्म वेलकम 3 इसी साल रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें... शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में खोला FIRST Beach Club, देखें 6 शानदार PHOTOS