शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में खोला FIRST Beach Club, देखें 6 शानदार PHOTOS
शिल्पा शेट्टी एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल उन्होंने और बिजनेसमैन रणजीत बिंद्रा की कंपनी बैस्टियन हॉस्पिटैलिटी ने मुंबई के जुहू में पहला बीच क्लब लॉन्च किया है। खबरों की मानेंं तो ये क्लब दिखने में शानदार है और ये वीक में 6 दिन खुला रहेगा।

शिल्पा शेट्टी का बैस्टियन बीच क्लब
शिल्पा शेट्टी का एक्टिंग में जादू नहीं चला लेकिन उन्होंने बिजनेस में खूब नाम कमाया। उनका नामी बैस्टियन रेस्त्रां की ब्रांच मुंबई के अलावा अन्य सिटीज में भी हैं। अब उन्होंने अपने इस बिजनेस और आगे बढ़ाया है और बीच क्लब लॉन्च किया है।
शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में खोला पहला बीच क्लब
शिल्पा शेट्टी ने मुंबईवालों के मनोरंजन के लिए सिटी में पहला बीच क्लब खोला है। ये जुहू पर स्थित है। बताया जाता है कि ये क्लब शाम से सुबह तक खुला रहता है और यहां ढेरों सुविधाएं मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें... Toxic Runtime: कितनी लंबी है यश की फिल्म, 600Cr के बजट वाली फिल्म में 5 हसीनाओं का तड़का
शिल्पा शेट्टी के बीच क्लब में मौजूद सुविधाएं
शिल्पा शेट्टी के बीच क्लब में समुंदर का खूबसूरत नजारा, एक बड़ा स्विमिंग पूल, लाइव डीजे और दुनियाभर के व्यंजन सहित अन्य सुविधाएं मौजूद हैं। बता दें कि इस क्लब को मिनल चोपड़ा द्वारा डिजाइन किया गया है। ये
क्या है शिल्पा शेट्टी के बीच क्लब का मेन्यू
शिल्पा शेट्टी के बीच क्लब में आने वालों को कई तरह का खाना मिलेगा। यहां चिपोटल और हरे सेब के साथ वेज ड्राई कॉर्न सेविचे, हैबनेरो मिर्च के साथ गुआकामोल और करी पत्ते-मिर्च के साथ क्रिस्पी रॉक ब्रोकोलिनी खाने के लिए उपलब्ध है। सी-फूड के शौकीन शकरकंद और टाइगर मिल्क से बने हमाची सेविचे का मजा ले सकते हैं।
क्या खास है शिल्पा शेट्टी के बीच क्लब में
शिल्पा शेट्टी के बीच क्लब की खासियत सुशी, बाओ और डंपलिंग्स हैं। साथ ही यहां नारियल दूध और मसालेदार पनीर से बना ट्रॉपिकल बाउल से लेकर जंगली मशरूम और ट्रफल तेल से बना किनोको हिकारी तक उपलब्ध हैं। नॉनवेज के शौकीन पिमिएंटास चिकन बाउल तीखे स्वाद के साथ खा सकते हैं।
कितना है शिल्पा शेट्टी के बीच क्लब का चार्ज
शिल्पा शेट्टी का ये बीच क्लब मंगलवार से रविवार शाम 4 से सुबह 1 बजे तक खुला रहता है। 39 सन एंड सैंड जुहू पर स्थित इस क्लब में प्रति व्यक्ति चार्ज 5 हजार रुपए हैं।
ये भी पढ़ें... Week 7 TRP List Out: रेटिंग में गिरावट, अनुपमा को झटका-कौन बना टीवी का नया No.1 शो?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।