- Home
- Entertainment
- खतरनाक ट्विस्ट-भयानक क्लाइमैक्स, अमिताभ बच्चन की वो फिल्म जिसने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
खतरनाक ट्विस्ट-भयानक क्लाइमैक्स, अमिताभ बच्चन की वो फिल्म जिसने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
Amitabh Bachchan Film Badla Completed 7 Years: डायरेक्टर सुजॉय घोष की फिल्म बदला की रिलीज को 7 साल पूरे हो गए हैं। अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की मर्डर मिस्ट्री से भरी इस मूवी का क्लाइमैक्स काफी भयानक था। मूवी ने बॉक्स ऑफिस हिला कर रख दिया था।

सस्पेंस थ्रिलर फिल्म बदला
2019 में आई डायरेक्टर सुजॉय घोष की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म बदला की रिलीज को 7 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी में जबरदस्त सस्पेंस, थ्रिलर था।
फिल्म बदला की स्टार कास्ट
फिल्म बदला की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो इसमें अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू के साथ अमृता सिंह, टोनी ल्यूकस मानव कौल, तनवीर घानी, डेनजिल स्मिथ, एंटोनियो अकेला, शोम मखीजा और एलेना फर्नांडिस भी थे।
ये भी पढ़ें... Women's Day: हीरोइन ही नहीं विलेन बन छाई ये 5 हसीनाएं, एक को देख कांप उठी थी रूह
फिल्म बदला की कहानी
फिल्म बदला की कहानी एक मर्डर मिस्ट्री पर बेस्ड है। इसमें अमिताभ बच्चन ने बादल गुप्ता नाम के एक वकील का रोल किया, जो नैना सेठ यानी तापसी पन्नू से पूरी मर्डर मिस्ट्री के बारे में जानते हैं। इसका क्लाइमैक्स दिमाग घुमाने वाला है। इस फिल्म को देखने के बाद कहा जा सकता है कि इसमें अमिताभ बच्चन ने काम किया भी है और नहीं भी।
सस्पेंस से भरा है अमृता सिंह का रोल
फिल्म बदला में अमृता सिंह का रोल सस्पेंस से भरा पड़ा है। उन्होंने एक ऐसी मां का रोल किया है, जिसके बेटे की हत्या होती है। वो आरोपी को पकड़ने की बहुत कोशिश करती हैं, लेकिन उन्हें सक्सेस नहीं मिलती है। फिर वे एक ऐसी चाल चलती हैं, जिससे पूरी कहानी पलट जाती है।
फिल्म बदला का कलेक्शन
डायरेक्टर सुजॉय घोष ने फिल्म बदला को महज 10 करोड़ के बजट में बनाया था। फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस फोड़कर रख दिया था। इस फिल्म की कहानी में दिखाए गए पल-पल के सस्पेंस ने इसे ब्लॉकबस्टर बना दिया। इसने बॉक्स ऑफिस पर 138.50 करोड़ का कलेक्शन किया था।
फिल्म बदला की प्रोड्यूसर शाहरुख की पत्नी
आपको बता दें कि फिल्म बदला को शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिली एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया था। इसे गौरी खान, सुनीर खेत्रपाल, अक्षय पुरी ने मिलकर प्रोड्यूस किया था। ये फिल्म 2016 में आई स्पेनिश फिल्म द इनविजिबल गेस्ट का रीमेक थी।
ये भी पढ़ें... Highest Paid Actresses: फीस लेने में इन 5 हसीनाओं में कौन धुरंधर? चौंका देगा No.1 वाला नाम
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।