
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने अपने करियर के शुरुआती दौर से जुड़ा एक ऐसा अनुभव शेयर किया है, जिसे याद करते हुए उन्होंने बताया कि वह उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था। दीया ने 2004 में आई फिल्म ‘तुमसा नहीं देखा’ के गाने ‘मुझे तुमसे मोहब्बत है’ की शूटिंग से जुड़ी यादों का पन्ना फिर से पलटा।
दीया मिर्जा ने बताया कि इस गाने की शूटिंग के दौरान उन्हें सेट पर मौजूद करीब 100 पुरुषों के सामने बेहद कम कपड़ों में शूट करना पड़ा था। एक्ट्रेस के मुताबिक, शुरुआत में यह उनके लिए आसान नहीं था, क्योंकि वह एक ट्रेडिशनल माहौल से आई थीं और उस समय अपने शरीर को लेकर भी उतना आत्मविश्वास महसूस नहीं करती थीं। हालांकि, शूटिंग के दौरान कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट और पूरी टीम ने उन्हें सुरक्षित और सहज महसूस कराया। दीया ने बताया कि इसी वजह से वह अपने किरदार और सीन पर पूरा ध्यान दे पाईं।
दीया ने कहा कि इस अनुभव ने उन्हें अपने शरीर को लेकर ज्यादा आत्मविश्वासी बनाया। उनके लिए यह सिर्फ एक बोल्ड शूट नहीं था, बल्कि अपने अंदर की झिझक और पहले से बनी धारणाओं को पीछे छोड़ने का मौका भी था। उन्होंने माना कि इस अनुभव ने उनके कलाकार के रूप में विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
‘तुमसा नहीं देखा’ में दिया मिर्जा के साथ इमरान हाशमी नजर आए थे। फिल्म की कहानी एक अमीर लड़के और बार डांसर के बीच प्रेम और परिवार के दबाव के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म हॉलीवुड की चर्चित फिल्म Pretty Woman से प्रेरित थी। दीया ने अपने करियर में कई तरह के किरदार निभाए हैं। ‘रहना है तेरे दिल में’ से बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद वह दस, लगे रहो मुन्नाभाई, संजू और थप्पड़ जैसी फिल्मों में नजर आईं।
और पढ़ें:'भाई को बिकिनी में राखी क्यों बांधोगी...', कंगना रनौत का कृति सेनन के ऐड पर निकाला गुस्सा
दीया का कहना है कि उनके करियर में आए मुश्किल अनुभवों ने उन्हें एक कलाकार के तौर पर बेहतर बनाया। उनके मुताबिक, किसी किरदार की सच्चाई को समझना और उसे पर्दे पर ईमानदारी से पेश करना उनके लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहा है।
और पढ़ें: सलमान खान हैट के पीछे आखिर क्या छुपा रहे हैं? SVC63 से जुड़ रहा कनेक्शन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।