दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में करिश्मा कपूर और अवनीत कौर के डांस वीडियो वायरल हो रहे हैं। सान्या मल्होत्रा ने स्टेज पर दिलजीत के साथ डांस किया, तो कई सितारों ने पंजाबी नाइट में रंग जमाया।
मुंबई में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट सिर्फ म्यूजिक नाइट नहीं, बल्कि सितारों से सजी एक शानदार शाम बन गया। 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेसकोर्स में हुए इस कॉन्सर्ट में हजारों फैंस के बीच बॉलीवुड और टीवी की कई हस्तियां भी पहुंचीं। करिश्मा कपूर और अवनीत कौर के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, तो सान्या मल्होत्रा का दिलजीत के साथ स्टेज पर डांस करना भी चर्चा में है। दिशा पाटनी, उर्वशी रौतेला और सोनम बाजवा समेत कई सितारे इस पंजाबी म्यूजिक नाइट का हिस्सा बने। देखिए, कॉन्सर्ट के सबसे खास पल और सितारों की झलकियां।