
Dipika Chikhalia on Ranbir Kapoor Ramayana: हाल ही में नमित मल्होत्रा की करीब 4000 करोड़ के बजट में बन रही फिल्म 'रामायण' का टीजर रिलीज हुआ था। इस टीजर पर सबकी नजरें दीपिका और लक्ष्मण का रोल निभाने वाले सुनील लहरी पर थीं। शुरुआत में दीपिका ने टीजर की तारीफ की थी, लेकिन अब उनके विचार कुछ बदले हुए नजर आ रहे हैं।
रामानंद सागर के मशहूर टीवी सीरियल 'रामायण' में माता सीता का रोल निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने रणबीर कपूर की रामायण फिल्म का टीजर देखने के बाद कहा था कि यह काफी भव्य और शानदार लग रहा है। उन्होंने फिल्म को रिच और खूबसूरत बताते हुए कहा था कि वह इस प्रोजेक्ट का इंतजार कर रही हैं। हालांकि, अपनी इस बात के लगभग एक हफ्ते बाद ही उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की, जिसे लोग लोग रणबीर कपूर पर तंज मान रहे हैं।
दीपिका चिखलिया द्वारा शेयर किए इस वीडियो में पुरानी रामायण के सीन दिखाए गए हैं। साथ ही उसमें उन्होंने कहा, रामायण ऐसी बनाओ कि लोग 4000 करोड़ लगाकर भी वैसी न बना पाएं। कुल मिलाकर यहां दीपिका के कहने का अर्थ है कि भले ही अब रामायण के लिए 4000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएं, लेकिन उस स्तर की भावना और प्रस्तुति दोबारा दिखा पाना मुश्किल है। दीपिका चिखलिया पहले भी कह चुकी हैं कि वह रामायण से जुड़े किसी दूसरे रोल में काम नहीं करेंगी। जब नई फिल्म में अरुण गोविल के राजा दशरथ का रोल करने की खबर आई थी, तब भी उन्होंने हैरानी जताई थी।
जून 2024 में एक इंटरव्यू में दीपिका ने बार-बार रामायण पर नई फिल्में बनने पर चिंता जताई थी। उनका मानना था कि इस तरह के पवित्र विषय पर काम करते समय अक्सर कंटेंट के साथ छेड़छाड़ हो जाती है। वहीं, एक इंटरव्यू में उन्होंने 'आदिपुरुष' की भी आलोचना की थी। इससे पहले रामायण सीरियल में लक्ष्मण का किरदार निभा चुके सुनील लहरी ने भी कहा था कि रणबीर कपूर के राम लुक में मासूमियत की कमी दिखती है।
रणबीर कपूर की मूवी 'रामायण' का टीजर हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर रिलीज किया गया था। टीजर को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। कुछ लोगों ने इसकी भव्यता की तारीफ की, जबकि कई यूजर्स ने इसे “AI रामायण” कहकर ट्रोल किया। कई लोगों का कहना था कि फिल्म में 4000 करोड़ का बजट मुख्य रूप से VFX पर खर्च किया गया है, लेकिन इस कारण भावनात्मक जुड़ाव काफी कम हो गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।