एक्ट्रेस से रेप केस में 73 साल के डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, FIR में चौंकाने वाले आरोप

Published : Aug 09, 2026, 12:19 PM IST
Shakeel-Noorani-Rape-Case

सार

‘जोरू का गुलाम’ जैसी फिल्मों के डायरेक्टर शकील नूरानी को रेप और सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक्ट्रेस का आरोप है कि फिल्मों में काम दिलाने के बहाने उसे बुलाया गया और नशीला पदार्थ देकर उसका फायदा उठाया गया।

फिल्ममेकर शकील नूरानी को कथित रेप और सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप में मुंबई की मालवणी पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी 8 अगस्त की तड़के हुई। 73 साल के नूरानी पर 33 साल की एक एक्ट्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस के मुताबिक, एक्ट्रेस ने अपनी शिकायत में दावा किया कि 2016 में एक अवॉर्ड फंक्शन में मुलाकात के बाद नूरानी ने उसे फिल्म में काम दिलाने की बात कही थी। बाद में स्क्रिप्ट पढ़ने बहाने उसे मालवणी स्थित घर बुलाया गया और कथित तौर पर नशीला ड्रिंक देकर उसका रेप किया गया। महिला ने वीडियो के जरिए धमकाने और कई बार यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है।

शकील नूरानी पर क्या है पूरा मामला?

शकील नूरानी, जिन्होंने सुनील शेट्टी स्टारर 'बड़े दिल वाला' और गोविंदा स्टारर 'जोरू का गुलाम' जैसी फिल्मों का डायरेक्टर किया है, को मालवणी पुलिस ने 8 अगस्त की सुबह गिरफ्तार किया। पुलिस ने 33 साल की एक्ट्रेस की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 64(2)(M), 123, 351(2) और 88 के तहत केस दर्ज किया है।

एक्ट्रेस ने शकील नूरानी पर क्या आरोप लगाए?

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता एक्ट्रेस की नूरानी से पहली मुलाकात 2016 में लोखंडवाला में आयोजित एक अवॉर्ड कार्यक्रम में हुई थी। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि नूरानी ने उस दौरान उन्हें एक आगामी प्रोजेक्ट के बारे में बताया और काम के लिए उनसे संपर्क करने को कहा था। एक्ट्रेस ने अपनी FIR में आरोप लगाया कि बाद में वह स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए नूरानी के मालवणी स्थित घर गई थीं। शिकायत के मुताबिक, वहां नूरानी ने उसे एक ड्रिंक दी, जिसे पीने के बाद वह कथित तौर पर बेहोश हो गई। महिला ने आरोप लगाया कि होश में आने के बाद नूरानी ने अपने मोबाइल फोन में एक वीडियो दिखाया और पुलिस से शिकायत करने या परिवार को बताने पर उसे सार्वजनिक करने की धमकी दी।

वीडियो के जरिए धमकाने और यौन उत्पीड़न का क्या आरोप है?

शिकायतकर्ता के मुताबिक, कथित वीडियो का इस्तेमाल उसे डराने और चुप कराने के लिए किया गया। उसने आरोप लगाया कि इसके बाद नूरानी ने कई मौकों पर उसका कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया एक्ट्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि कथित यौन संबंधों के बाद नूरानी उसे बार-बार गर्भनिरोधक गोलियां देते थे। ये सभी आरोप फिलहाल शिकायत और पुलिस जांच का हिस्सा हैं और अदालत में साबित होना बाकी है।

शकील नूरानी के वकील ने क्या कहा?

नूरानी की ओर से पेश वकील विकास सिंह गोअर ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि फिल्ममेकर को झूठे मामले में फंसाया गया है। उन्होंने कहा, “एक्ट्रेस द्वारा लगाए गए आरोप अभी अदालत के सामने साबित होना बाकी हैं और जांच जारी है। दोष साबित होने तक नूरानी को निर्दोष माना जाता है।”

शकील नूरानी 12 अगस्त तक की हिरासत में

गिरफ्तारी के बाद नूरानी को बोरीवली हॉलिडे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने कथित वीडियो को बरामद करने और उसकी जांच करने के साथ-साथ यह पता लगाने के लिए कस्टडी मांगी कि क्या कथित अपराध किसी अन्य जगह पर भी हुए थे। कोर्ट ने पुलिस की मांग स्वीकार करते हुए शकील नूरानी को 12 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और आरोपों की सच्चाई का अंतिम निर्धारण न्यायिक प्रक्रिया के तहत होगा।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Jailer 2 Collection Day 2: दूसरे दिन ही सुस्त पड़ी रजनीकांत की 'जेलर 2'! कलेक्शन में आई बड़ी गिरावट
Yeh Prem Mol Liya: ‘झुमका पटोला’ गाने में शरवरी का नया अंदाज, हर स्टेप में छिपी कहानी