इवेंट में पोज दे रही थी ये एक्ट्रेस, तभी फैन ने किया LipLock, सदमे में हसीना

Published : Aug 09, 2026, 11:52 AM IST
Nikita rawal

सार

एक्ट्रेस निकिता रावल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रेड कार्पेट पर एक फीमेल फैन अचानक उन्हें किस कर देती है। इस घटना से एक्ट्रेस हैरान रह जाती हैं। वीडियो सामने आने के बाद फैंस अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस निकिता रावल इन दिनों सुर्खियों में हैं। पहले 'रामायणम्' में रणबीर कपूर के राम के किरदार को लेकर और अब किस कांड को लेकर चर्चा में हैं। एक इवेंट में रेड कार्पेट पर वो जब पोज दे रही थी, तब एक फीमेल फैन ने उन्हें पकड़ कर किस कर लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सेल्फी के लिए पहुंची थी फीमेल फैन

वायरल क्लिप में निकिता रावल रेड कार्पेट पर कैमरों के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। इसी दौरान एक फीमेल फैन उनसे मिलने पहुंचती है। निकिता उससे बातचीत करती हैं और सहज अंदाज में उससे मिलती हैं। लेकिन अगले ही पल फैन अचानक उन्हें पकड़ लेती है और बिना उनकी सहमति के किस करने लगती है। फैन कुछ सेकेंड तक निकिता को किस करती रही। इस दौरान अदाकारा उसे पुश करने की कोशिश की। वो फैंस हटी और फिर एक फोटो क्लिक करके एक्ट्रेस के गाल पर किस की। तभी एक शख्स आया और लड़की को लेकर बाहर चला गया।

शॉक्ड रह गई एक्ट्रेस

निकिता इस घटना से सन्न रह गई। उसे समझ नहीं आ रहा था कि क्या हुआ। पहले वो खुद को कंफर्टेबल करने की कोशिश की। लेकिन जब नहीं हुआ तो वो वहां से चली गईं। इस दौरान वो थोड़ा इमोशनल भी दिखीं। वीडियो में उनके चेहरे पर साफ तौर पर शॉक और असहजता दिखाई देती है।

वायरल वीडियो पर लोगों का गुस्सा

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स ने निकिता का समर्थन करते हुए फैन के इस व्यवहार की आलोचना की। लोगों का कहना है कि किसी भी सेलिब्रिटी के साथ बिना उसकी अनुमति के इस तरह की हरकत करना सही नहीं है। वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना को लेकर सवाल भी उठाए और इसे पीआर स्टंट तक बताया।

इसे भी पढ़ें: Toxic Trailer: 'तेरे भाई को जलाकर राख की लाइन बनाकर...' यश की ‘टॉक्सिक के’ ट्रेलर के 5 धांसू डायलॉग

रणबीर कपूर को लेकर भी दे चुकी हैं बयान

निकिता हाल ही में फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर सवाल उठाने को लेकर भी सुर्खियों में थीं। उन्होंने रणबीर के पुराने ‘बीफ’ वाले बयान का हवाला देते हुए कहा था कि भगवान राम जैसे किरदार को निभाने वाले कलाकार से लोगों की आस्था और भावनाओं के सम्मान की उम्मीद की जाती है। उन्हें बीफ वाले बयान पर सफाई देनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: ‘प्यार दोस्ती है…’, सारा तेंदुलकर ने बताया कैसा होना चाहिए उनका फ्यूचर पार्टनर

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhamaal 4 के 30 दिन, शनिवार को लगाई 'स्पाइडर-मैन' से ऊंची छलांग, जानिए कितनी हुई कमाई?
‘प्यार दोस्ती है…’, सारा तेंदुलकर ने बताया कैसा होना चाहिए उनका फ्यूचर पार्टनर