Toxic trailer: यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर में दमदार एक्शन, रहस्य और स्वैग देखने को मिला। ट्रेलर के 5 पावरफुल डायलॉग ने फैंस का ध्यान खींचा है। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी नजर आएंगी।
साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसके साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट भी काफी बढ़ गई है। ‘टॉक्सिक’ ट्रेलर में यश का बेहद डार्क और खतरनाक अवतार देखने को मिला है। एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस ट्रेलर में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी भी अहम किरदारों में नजर आ रही हैं।
फिल्म के ट्रेलर में कई ऐसे डायलॉग हैं, जो कहानी के रहस्य के साथ-साथ किरदारों की सोच और तेवर की झलक भी देते हैं। आइए जानते हैं ‘Toxic’ के वो 5 डायलॉग, जिनकी खूब चर्चा हो रही है।
‘चेहरे पर नकाब... लेकिन तकदीर में लिखी बर्बादी को नहीं’
कियारा आडवाणी की एंट्री ट्रेलर में काफी रहस्यमयी अंदाज में होती है। इसी दौरान सुनाई देता है- “चेहरे पर नकाब डालकर अपने गम को छुपा सकते हो, लेकिन तकदीर में लिखी बर्बादी को नहीं।”
नयनतारा का किरदार भी है दमदार
ट्रेलर में नयनतारा का किरदार भी काफी प्रभावशाली नजर आता है। उनका डायलॉग है- 'मेरी बस एक ख्वाहिश है, तुम्हें शहर पर राज करना है… पर हर फैसले की सही कीमत चुकानी पड़ेगी।'
और पढ़ें: Tabaahi Song: 'टॉक्सिक' का पहला गाना 'तबाही' रिलीज, कियारा और यश की केमिस्ट्री ने काटा गदर
गन पॉइंट पर यश का खतरनाक अंदाज
यश को गन पॉइंट पर दिखाए जाने वाले एक सीन में उनका अंदाज काफी आक्रामक है। उनका डायलॉग है- ज्यादा कुछ नहीं , तेरे भाई को जलाकर उसकी राख से लाइन बनाकर अंदर खिचना चाहता हूं। खिचने देगा?
‘उसका दिल... हर बंधन से परे है’
यश की एक और एंट्री के दौरान बैकग्राउंड में सुनाई देता है- “इश्क ऐसा करता, हर लड़की को लगता, चांद उसका ही चक्कर लगाता है. लेकिन उसका दिल... वो हर बंधन से परे है।”
‘हुस्न को हथियार बनाने दो...’
ट्रेलर का एक सबसे चर्चित डायलॉग यश और कियारा आडवाणी की मुलाकात के दौरान सुनने को मिलता है। यश कहते हैं- 'लड़की का हसीन होना कमाल है, उसी हुस्न को हथियार बनाने दो, साला बवाल।'
26 अगस्त को रिलीज होगी ‘Toxic’
‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ का डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत नजर आएंगी। फिल्म को लेकर कई बार रिलीज डेट बदली गई और अब मेकर्स ने 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने का ऐलान किया है।
और पढ़ें: Toxic Trailer में दिखा यश का खतरनाक गैंगस्टर अवतार, 4.38 मिनट का वीडियो करता है रोंगटे खड़े
