MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Movie Review & Release
BRICS Summit 2026
Pakistan Hospital Fire
US Iran Sanctions
US Visa Interview Halt
Awarapan 2 Box Office Collection
Assam Crime
Montana Family Shooting
Global News Snapshot
Roorkee Double Murder
US-Iran Tensions
Toxic Advance Booking
LPG Cylinder New Rule
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Entertainment
  • ‘प्यार दोस्ती है…’, सारा तेंदुलकर ने बताया कैसा होना चाहिए उनका फ्यूचर पार्टनर

‘प्यार दोस्ती है…’, सारा तेंदुलकर ने बताया कैसा होना चाहिए उनका फ्यूचर पार्टनर

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अपनी खूबसूरती और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फ्यूचर पार्टनर को लेकर खुलकर बात की और बताया कि रिश्ते में उनके लिए प्यार के साथ दोस्ती, बराबरी और नोकझोंक कितनी जरूरी है।

3 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Aug 09 2026, 11:18 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : instagram

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भले ही एक्टिंग की दुनिया में कदम नहीं रखा हो, लेकिन उनकी ग्लैमर लाइफ अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वो अलग-अलग ब्रांड के लिए काम करती हैं। 28 की सारा के छोटे भाई अर्जुन की शादी हो चुकी हैं, अब उनके चाहने वालों को उनकी शादी का वेट है। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में रिश्ते, शादी और अपने फ्यूचर पार्टनर को लेकर दिल की बात कही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : instagram

फ्यूचर पार्टनर में क्या चाहती हैं सारा?

वोग इंडिया के साथ बातचीत में जब सारा से उनके फ्यूचर के पार्टनर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि उनके लिए रिश्ते में दोस्ती और हंसी-मजाक बेहद जरूरी है। सारा ने अपने माता-पिता के रिश्ते का एग्जापल देते हुए कहा कि उनके माता-पिता पहले अच्छे दोस्त हैं और घर पर दोनों के बीच काफी मजेदार नोकझोंक होती है। यही चीज वह अपने होने वाले पार्टनर में भी चाहती हैं। सारा ने कहा कि वह अपने भविष्य के पार्टनर के साथ “fun banter” चाहती हैं। उनके मुताबिक, रिश्ते में किसी तरह का पावर डायनेमिक नहीं होना चाहिए। यानी दोनों एक-दूसरे पर हावी होने के बजाय बराबरी और दोस्ती के साथ रिश्ता निभाएं।

35
Image Credit : instagram

प्यार दोस्ती है’ पर हंस पड़ीं सारा

इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके लिए भी ‘प्यार दोस्ती है’, तो सारा हंस पड़ीं और जवाब दिया 'बिल्कुल'। उनके लिए रोमांटिक रिश्ते में दोस्ती का होना बेहद अहम है। सारा ने यह भी कहा कि वह रोमांटिक सोलमेट के अस्तित्व में विश्वास करना चाहती हैं, लेकिन उनके सबसे करीबी दोस्त उनके लिए पहले से ही 100 प्रतिशत सोलमेट हैं। उन्होंने बताया कि उनके कुछ करीबी दोस्त उन्हें तीन और पांच साल की उम्र से जानते हैं।

45
Image Credit : Instagram@fanpage

शादी को लेकर भी बदली सोच

सारा ने शादी को लेकर अपनी बदलती सोच के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि बचपन में वह बड़ी और भव्य शादी का सपना देखती थीं और खुद को पेस्टल ब्राइड के रूप में देखती थीं। लेकिन अब उनकी पसंद छोटी और सादगी भरी शादी की तरफ झुक रही है। हालांकि, ब्राइडल लुक को लेकर वह अभी भी कन्फ्यूज हैं, उन्हें लाल या हरे रंग का लहंगा भी पसंद आ सकता है। सारा ने यह भी कहा कि शादी जैसा बड़ा फैसला सिर्फ इसलिए नहीं लेना चाहिए क्योंकि शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अगर किसी रिश्ते में आगे चलकर पार्टनर या परिवार की असली सोच सामने आती है और चीजें सही नहीं लगतीं, तो शादी से पहले पीछे हटना बेहतर है। उनके मुताबिक आज की पीढ़ी अपने लिए स्टैंड लेने में ज्यादा आत्मविश्वास महसूस करती है।

और पढ़ें: Pati Patni Aur Woh Do की तीनों हसीनाओं की नेटवर्थ कितनी-कौन सबसे ज्यादा अमीर?

55
Image Credit : instagram

भाई अर्जुन की शादी से मिला अनुभव

सारा के लिए शादी को करीब से समझने का एक मौका उनके भाई अर्जुन तेंदुलकर की मार्च में हुई शादी रही। उन्होंने भाई की शादी की तैयारियों में हिस्सा लिया और खाने की टेस्टिंग से लेकर डेकोरेशन मीटिंग तक कई जिम्मेदारियां संभालीं। सारा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके लिए यह शादी एक तरह का ग्रेट ट्रायल राउंड थी, जिससे उन्हें समझ आया कि वह अपने भविष्य के रिश्ते में क्या चाहती हैं और क्या नहीं।

और पढ़ें: विंबलडन में सारा तेंदुलकर की क्यूटनेस ने जीता दिल, रॉयल लुक में दिखे शुभमन गिल

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Jeevan Bheema Yojana Trailer: अरशद वारसी का डबल रोल, JBY ट्रेलर में कॉमेडी संग क्राइम का तड़का - Video
Recommended image2
Toxic Box Office Collection Day 1: यश की ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन मचाया तहलका, 41 करोड़ पार पहुंची कमाई
Recommended image3
यश और कियारा आडवाणी का इंटीमेट सीन हुआ लीक, सामने आया Toxic का VIDEO
Recommended image4
नोरा फतेही का बड़ा दावा, ‘सरके चुनर’ विवाद के लिए हायर किए थे इंफ्लुएंसर्स, मुझे पता है किसने पैसे दिए
Recommended image5
अनन्या पांडे का फिर हुआ ब्रेकअप? 2 साल डेटिंग के बाद बनाई विदेशी BF से दूरी, जानें क्यों
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved