'एक्टर्स के लिए बनें कड़े नियम...' अक्षय खन्ना के बर्ताव पर बवाल, दृश्यम 3 शूटिंग पर हुआ हंगामा!

Published : Sep 25, 2026, 11:43 AM IST
अक्षय खन्ना के दृश्यम 3 छोड़ने पर बवाल

सार

Akshaye Khanna Drishyam 3 Exit controversy: अक्षय खन्ना ने शूटिंग से 7 दिन पहले 'दृश्यम 3' छोड़ दी। पाठक ने क्रू की रोजी-रोटी बचाने के लिए कड़े नियमों की मांग की। जानें पूरा मामला।

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ रिलीज से पहले ही एक बार फिर चर्चा में आ गई है। इस बार वजह फिल्म की कहानी या ट्रेलर का ट्विस्ट नहीं, बल्कि अक्षय खन्ना का फिल्म से बाहर होना है। फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अब इस पूरे मामले पर खुलकर बात की है और कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा सिस्टम होना चाहिए, जिससे कोई एक्टर आखिरी वक्त पर फिल्म छोड़ने के बाद उससे जुड़े सैकड़ों लोगों की रोजी-रोटी पर असर न डाले।

शूटिंग से सिर्फ 7 दिन पहले छोड़ी फिल्म

अक्षय खन्ना ने ‘दृश्यम 2’ में आईजी तरुण अहलावत का किरदार निभाया था और तीसरे पार्ट में भी इसी किरदार को आगे बढ़ाने की तैयारी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह फिल्म की शूटिंग शुरू होने से महज 7 दिन पहले प्रोजेक्ट से बाहर हो गए थे। इसके बाद उनकी जगह जयदीप अहलावत को फिल्म में शामिल किया गया। अभिषेक पाठक के लिए यह बदलाव सिर्फ एक एक्टर को रिप्लेस करने तक सीमित नहीं था। उन्होंने बताया कि जयदीप के लिए किरदार को ही नए सिरे से लिखा गया और स्क्रीनप्ले में भी बड़े बदलाव करने पड़े। दरअसल, वह पुराने किरदार को किसी दूसरे एक्टर से निभवाने के पक्ष में नहीं थे।

और पढ़ें - गुल्लू हैं तलाकशुदा, 5 महीने चली शादी, Bigg Boss 20 में काजी को बताया सीक्रेट

‘दृश्यम 3’ का पूरा किरदार ही बदलना पड़ा

अभिषेक पाठक के मुताबिक, अक्षय खन्ना के जाने के बाद उन्होंने सिर्फ कास्टिंग नहीं बदली, बल्कि पूरे किरदार और स्क्रीनप्ले को दोबारा लिखा। उनका मानना था कि अक्षय द्वारा निभाए जाने वाले किरदार को किसी दूसरे कलाकार से करवाना फिल्म के लिए सही नहीं होगा। ऐसे में जयदीप अहलावत के लिए एक नया किरदार तैयार किया गया। डायरेक्टर ने बताया कि इस बदलाव के लिए उनके पास ज्यादा समय भी नहीं था। सेट तैयार था और कलाकारों की डेट्स पहले से तय थीं। इसलिए शूटिंग को आगे बढ़ाना आसान विकल्प नहीं था।

‘सिर्फ फिल्म नहीं, कई लोगों की रोजी-रोटी है’

अभिषेक पाठक ने इस पूरे मुद्दे को सिर्फ स्टार्स और मेकर्स के बीच का मामला नहीं माना। उन्होंने कहा कि किसी फिल्म की शूटिंग पर सैकड़ों लोग निर्भर होते हैं। डायरेक्टर के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग से जुड़े कई टेक्नीशियन और क्रू मेंबर्स रोज के हिसाब से कमाई करते हैं। उन्होंने बताया कि कई लोगों की रोजाना कमाई करीब 2,000 से 3,000 रुपये होती है और वे अपनी जिंदगी की प्लानिंग फिल्म की तय तारीखों के हिसाब से करते हैं। ऐसे में आखिरी वक्त पर शूटिंग रुकने या तारीख बदलने से उनकी कमाई पर सीधा असर पड़ सकता है। पाठक ने इसी वजह से इंडस्ट्री में किसी तरह के नियम या सिस्टम की जरूरत की बात कही। उनका कहना है कि एक्टर के पास किसी प्रोजेक्ट से अलग होने की अपनी वजह हो सकती है, लेकिन अगर कॉन्ट्रैक्ट साइन होने और तैयारियां पूरी होने के बाद अचानक ऐसा होता है तो इसका असर सिर्फ फिल्म पर नहीं पड़ता।

और पढ़ें - गोविंदा-कोमल रानी पर भड़कीं कश्मीरा शाह! बोलीं- ‘होम ब्रेकर्स को ग्लैमराइज करना बंद करें...’

क्रिएटिव मतभेद पहले ही सुलझ जाने चाहिए

अभिषेक पाठक ने यह भी कहा कि अगर किसी एक्टर को किरदार, कहानी या फिल्म के क्रिएटिव पहलू को लेकर परेशानी है, तो इन मुद्दों पर कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले बातचीत होनी चाहिए। उनके मुताबिक, जब फिल्म की क्रिएटिव दिशा तय हो चुकी हो, एग्रीमेंट हो चुका हो, पेमेंट हो चुकी हो और रीडिंग तक शुरू हो गई हो, तब शूटिंग से ठीक पहले क्रिएटिव बदलाव की मांग या प्रोजेक्ट से बाहर निकलना निर्माता के लिए बड़ी परेशानी बन सकता है।

जयदीप अहलावत ने संभाली जिम्मेदारी

अक्षय खन्ना के बाहर होने के बाद जयदीप अहलावत ने बेहद कम समय में फिल्म की जिम्मेदारी संभाली। अभिषेक पाठक ने बताया कि जयदीप के पास किरदार की तैयारी के लिए महीनों का समय नहीं था। दोनों ने करीब दो रीडिंग कीं और एक्टर शूटिंग शुरू होने से महज 1-2 दिन पहले सेट से जुड़े। डायरेक्टर ने यह भी बताया कि जयदीप के किरदार का पहला सीन गोवा में शूट किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें लगा कि सीन उस तरह नहीं बन पाया जैसा वह चाहते थे। इसके बाद उसे मुंबई में दोबारा शूट किया गया।

2 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को हिंदी ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी का आखिरी चैप्टर बताया जा रहा है। फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, रजत कपूर, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत अपने प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे। जयदीप अहलावत के अलावा प्रकाश राज और सौरभ शुक्ला भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब अक्षय खन्ना के बाहर होने के बाद जयदीप अहलावत का नया किरदार कहानी में क्या ट्विस्ट लेकर आएगा, यह फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'इमरान और मेरी केमिस्ट्री भाई-बहन जैसी', पर्दे पर Kiss करने के बाद तनुश्री दत्ता ने क्यों कही ये बात?
'द पैराडाइज' भी नहीं रोक पाई 'हनुमान अंश' की आंधी, 49वें दिन नानी की मूवी के Day 1 से ज्यादा कूटे