‘दृश्यम 3’ देखते हुए रो पड़ीं डायरेक्टर की पत्नी, स्क्रीन पर दिखा अभिषेक पाठक का खास सरप्राइज

Published : Oct 05, 2026, 11:12 AM ISTUpdated : Oct 05, 2026, 11:13 AM IST
drishyam 3

सार

‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) के डायरेक्टर अभिषेक पाठक की पत्नी शिवालिका ओबेरॉय थिएटर में फिल्म देखते हुए भावुक हो गईं। एंड क्रेडिट में पति के खास थैंक्यू नोट ने उनकी आंखों में आंसू ला दिए।

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (Drishyam: The Conclusion) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफर्म कर रही है। तीन दिन बाद अजय देवगन की मूवी का भारत में नेट कलेक्शन 176.50 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 211.80 करोड़ रुपए हो गया है। इस मूवी को लेकर डायरेक्टर अभिषेक पाठक की भी खूब तारीफ हो रही है। इसी बीच उनकी पत्नी और एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह थिएटर के अंदर भावुक होती नजर आ रही हैं। वजह फिल्म से जुड़ा अभिषेक का एक खास मैसेज है।

एंड क्रेडिट में मिला शिवालिका को खास सरप्राइज

शिवालिका जब थिएटर में ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (Drishyam: The Conclusion) देख रही थीं, तब फिल्म के एंड क्रेडिट में अभिषेक पाठक की तरफ से उनके लिए एक खास थैंक्यू नोट दिखाई दिया। अभिषेक ने फिल्म बनाने की पूरी जर्नी के दौरान शिवालिका से मिले सपोर्ट के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। स्क्रीन पर अपना नाम और यह खास मैसेज देखकर शिवालिका की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

शिवालिका ने पति के लिए लिखी दिल की बात

वीडियो शेयर करते हुए शिवालिका ने बताया कि बड़े पर्दे पर अपना नाम देखकर वह रो पड़ीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में अभिषेक के साथ इस सफर के मुश्किल दौर को भी याद किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान दोनों ने कई त्याग किए, मुश्किल दिन देखे और एक-दूसरे से दूर भी रहे। कई ऐसे मौके आए, जब उनके रिश्ते की परीक्षा हुई। लेकिन इन सबके बीच शिवालिका को अभिषेक, उनके विजन और उनके बनाए जा रहे काम पर भरोसा था।

उन्होंने आगे कहा कि अब जब पूरी दुनिया अभिषेक के बनाए काम को सेलिब्रेट कर रही है, तो लगता है कि उन मुश्किल दिनों का फल मिल गया। शिवालिका ने यह भी लिखा कि वह अपनी बेटी आरिका को देखकर सोचती हैं कि एक दिन वह अपने पिता के इस काम को जानकर कितनी खुश होगी।

इसे भी पढ़ें: Drishyam 3 Collection Day 2: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ 200 करोड़ के करीब! दूसरे दिन कूटे इतने करोड़

बॉक्स ऑफिस पर भी ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) का जलवा

इमोशनल मोमेंट के बीच ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (Drishyam: The Conclusion) बॉक्स ऑफिस पर भी मजबूत प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले वीकेंड में भारत में करीब 176.50 करोड़ रुपये नेट कमाए हैं। तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने करीब 61 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, राजत कपूर और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें: OTT Release This Week: 5 से 10 अक्टूबर के बीच लगेगा सस्पेंस और कॉमेडी का तड़का, देखें पूरी लिस्ट

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

संजय दत्त ने क्यों कहा- भारत में शांति नहीं मिलती? खुद सामने आकर बताई असली वजह
OTT Release This Week: 5 से 10 अक्टूबर के बीच लगेगा सस्पेंस और कॉमेडी का तड़का, देखें पूरी लिस्ट