अजय देवगन की ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने बॉक्स ऑफिस पर तूफानी शुरुआत की है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड कमाई की और दूसरे दिन भी रफ्तार बरकरार रखी। अब नजर वीकेंड पर।

‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा माहौल बना दिया है, जिसका इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे। गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हुई अजय देवगन की इस फिल्म ने पहले ही दिन जबरदस्त शुरुआत दर्ज की। एडवांस बुकिंग में भी फिल्म ने मजबूत पकड़ दिखाई और रिलीज के साथ रफ्तार और बढ़ गई। अब दूसरे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं, जिसके बाद नजरें वीकेंड की कमाई पर टिक गई हैं। खास बात यह है कि फिल्म ने अजय देवगन के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है।

Drishyam The Conclusion Day 2: दूसरे दिन क्या रहा 'दृश्यम 2' हाल?

सैकनिल्क के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, दूसरे दिन रात 8 बजे तक 'दृश्यम द कन्क्लूजन' ने 14,657 शोज से ₹39.84 करोड़ कमा लिए हैं। पहले दिन इस फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन ₹62 करोड़ रहा था। यानी दो दिन में फिल्म भारत में नेट ₹101.84 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 121.41 रुपए पहुंच गया है। फिल्म के पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और रिव्यूज के चलते फिल्म भारत में ₹100 करोड़ क्लब में पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें : Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां आएगी अजय देवगन की 'दृश्यम 3'? यहां पढ़ें पूरी डिटेल

'दृश्यम द कन्क्लूजन' 2 दिन में 2026 की टॉप 10 हिंदी फिल्मों में शामिल

कलेक्शन के मामले में 'दृश्यम द कन्क्लूजन' दो दिन में ही 2026 की टॉप 10 सबसे कमाऊ हिंदी फिल्मों में शामिल हो चुकी है। इसने शाहिद कपूर स्टारर, ‘कॉकटेल 2’ (96 करोड़ रुपए), 'ओ रोमियो' (73 करोड़ रुपए) और दिलजीत दोसांझ स्टारर 'मैं वापस आऊंगा' (65 करोड़ रुपए) जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

2026 की 10 सबसे कमाऊ हिंदी फ़िल्में:-

  1. धुरंधर 2 : द कन्क्लूजन : 1081 करोड़ रुपए
  2. बॉर्डर 2 : 329 करोड़ रुपए
  3. हनुमान अंश : 320 करोड़ रुपए
  4. मिर्जापुर द मूवी : 229 करोड़ रुपए
  5. भूत बंगला : 182 करोड़ रुपए
  6. धमाल 4 : 168 करोड़ रुपए
  7. आवारापन 2 : 151 करोड़ रुपए
  8. वेलकम टू द जंगल : 134 करोड़ रुपए
  9. दृश्यम द कन्क्लूजन :101.84 करोड़ रुपए
  10. कॉकटेल 2 : 96 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें : Drishyam 3 Advance Booking Day 2: दूसरे दिन भी रॉकेट बनी 'दृश्यम 3', एडवांस बुकिंग से कूटे करोड़ों

Drishyam 3 Cast: 'दृश्यम 3' में कौन-कौन आया नजर?

फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत अपने किरदारों में लौटे हैं। सौरभ शुक्ला भी खास कैमियो में नजर आते हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है और उन्होंने आमिल कीयान खान व परवेज शेख के साथ इसकी कहानी लिखी है। हिंदी ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2015 में हुई, जो मोहनलाल की मलयालम फिल्म का रीमेक थी। पहली फिल्म ने करीब ₹110 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाए थे। 2022 में आई ‘दृश्यम 2’ ने कहानी को आगे बढ़ाया और करीब ₹342 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया।