मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ को शानदार शुरुआती रिस्पॉन्स मिला है और इसके साथ ही स्टारकास्ट की फीस भी सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहनलाल ने सबसे बड़ी रकम ली, जबकि बाकी कलाकारों की सैलरी भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉर्जकुट्टी के आइकॉनिक किरदार में लौटे मोहनलाल ने ‘दृश्यम 3’ के लिए करीब 20 करोड़ रुपए फीस ली है। इसी के साथ वह फिल्म के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कलाकार बन गए हैं। बताया जा रहा है कि पहले ‘दृश्यम’ के लिए उन्होंने लगभग 5-6 करोड़ रुपए और ‘दृश्यम 2’ के लिए 10-12 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। अब तीसरे पार्ट में उनकी फीस एक बार फिर दोगुनी हो गई है। दिलचस्प बात यह है कि मोहनलाल के अलावा बाकी स्टार्स की फीस 25 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपए तक है।
27
आशा शरत ने कितनी फीस ली?
पहले दो पार्ट में फिल्म की सबसे बड़ी विलेन गीता प्रभाकर के रोल में नज़र आईं आशा शरत तीसरे पार्ट में भी लौटी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस भूमिका के लिए उन्हें 1 करोड़ रुपए का मेहनताना मिला है।
37
अंसिबा हसन की फीस कितनी?
अंसिबा हसन 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी का हिस्सा पहले पार्ट से ही हैं। वे जॉर्जकुट्टी (मोहनलाल) की बड़ी बेटी अंजू का रोल निभा रही हैं। बताया जा रहा है कि 'दृश्यम 3' के लिए अंसिबा हसन की फीस लगभग 1 करोड़ रुपए है।
जॉर्जकुट्टी की पत्नी रानी जॉर्ज के रोल में मीना नज़र आ रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 'दृश्यम' के तीसरे पार्ट के लिए उनकी फीस लगभग 75 लाख रुपए है।
57
सिद्दीकी
'दृश्यम 3' में सिद्दीकी की भी वापसी हुई है। एक बार फिर वे इस फिल्म में गीता प्रभाकर के पति प्रभाकर के रोल में नज़र आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 'दृश्यम 3' के लिए सिद्दीकी की फीस लगभग 60 लाख रुपए है।
67
दृश्यम 3' की सबसे सस्ती स्टार एस्थर अनिल
फिल्म में जॉर्जकुट्टी की छोटी बेटी अनुमोल का किरदार निभाने वाली एस्थर अनिल को दर्शकों से काफी तारीफ मिल रही है। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य कलाकारों में उन्हें सबसे कम फीस मिली है। बताया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म के लिए करीब 25 लाख रुपए चार्ज किए हैं।
अगर 'दृश्यम 3' की टोटल स्टार कास्ट की फीस देखें तो यह बमुश्किल 30 करोड़ रुपए तक पहुंचती है। जबकि पहले ही दिन इस फिल्म ने दुनियाभर में 43.37 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। यानी एक दिन में ही इस फिल्म ने स्टार कास्ट की फीस से भी ज्यादा की रिकवरी कर ली है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि ‘दृश्यम 3’ अपने पिछले दोनों पार्ट्स की तरह रिकॉर्डतोड़ कमाई कर सकती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।