Drishyam 3: किस शहर में चल रहे दृश्यम 3 के सबसे ज्यादा शो, ऑक्यूपेंसी में टॉप पर हैं ये 10 City

Published : Oct 04, 2026, 08:14 PM IST
drishyam 3 box office collection day 3

सार

Drishyam 3 Collection: दृश्यम 3 ने रिलीज होते ही टिकट खिड़की पर तूफान ला दिया है। फर्स्ट वीकेंड में ही फिल्म की कमाई 165 करोड़ (नेट) के पार पहुंच चुकी है।

Drishyam 3 Box Office Collection and Shows: अजय देवगन-तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3' ने कमाई के मामले में बॉक्सऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे यानी पहले शुक्रवार को ही 62 करोड़ रुपए (इंडिया नेट) का कलेक्शन किया था। उसके बाद वीकेंड पर शनिवार-रविवार को भी फिल्म की धुआंधार कमाई जारी रही।

तीसरे दिन किस शहर में सबसे ज्यादा शो

  • दृश्यम 3: द कन्क्लूजन - हिंदी (2D) की बात करें तो रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार 4 अक्टूबर को इसके सबसे ज्यादा शोज दिल्ली एनसीआर रीजन में चल रहे हैं। यहां फिल्म के 1629 शोज हैं।
  • दूसरे नंबर पर मुंबई है, जहां दृश्यम 3 के 1411 शोज चल रहे हैं।
  • वहीं, तीसरे नंबर पर अहमदाबाद है, जहां फिल्म के 963 शोज चल रहे हैं।
शहरशोज की संख्या
दिल्ली नेशनल कैपिटल रीजन1629
मुंबई1411
अहमदाबाद963
पुणे750
सूरत540
कोलकाता376
बेंगलुरू346
हैदराबाद327
लखनऊ281
जयपुर218

‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ के तीसरे दिन भी शानदार कमाई

‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी 4 अक्टूबर को रात 8 बजे तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए रखी है। फिल्म के कुल 13,636 शो चल रहे हैं और इसने अब तक ₹49.67 करोड़ की नेट कमाई कर ली है।

भारत में ₹197 करोड़ के पार पहुंचा ग्रॉस कलेक्शन

फिल्म के अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹197.21 करोड़ हो गया है। वहीं, फिल्म की कुल नेट कमाई ₹165.17 करोड़ तक पहुंच चुकी है। ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ के भारत में फाइनल कलेक्शन के आंकड़े अभी सामने आना बाकी हैं। ऐसे में फिल्म की अंतिम कमाई कितनी रहती है, इसका अपडेट बाद में मिल पाएगा।

कैसी है दृश्यम 3 की कहानी?

‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ अजय देवगन की चर्चित क्राइम-थ्रिलर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच खासस उत्साह है, क्योंकि इसकी कहानी विजय सलगांवकर और उसके परिवार के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती है। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ श्रिया सरन, तब्बू और इशिता दत्ता जैसे कलाकार फ्रेंचाइजी से जुड़े प्रमुख चेहरों में शामिल हैं।

दृश्यम 3 का डायरेक्टर कौन?

फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी अभिषेक पाठक के हाथों में है, जिन्होंने ‘दृश्यम 2’ का भी निर्देशन किया था। फिल्म का निर्माण पैनोरमा स्टूडियोज और इससे जुड़े प्रोडक्शन पार्टनर्स की ओर से किया गया है। ‘दृश्यम 3’ को बड़े स्तर पर तैयार किया गया है और इसकी कहानी को फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों से जोड़ते हुए आगे बढ़ाया गया है।

दृश्यम 3 का बजट कितना?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दृश्यम 3 का बजट 110-130 करोड़ रुपए के आसपास है। फिल्म ने महज 3 दिन में ही बजट निकाल लिया है। स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, रजत कपूर, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

माही विज पर भड़कीं ईशा रिखी, बादशाह वाले कमेंट पर बोलीं- 'औरत होने के नाते उन्हें समझना चाहिए..'
Drishyam 3 Collection Day 3: 'दृश्यम 3' की धुरंधर कमाई, 3 दिन में कई मूवीज के कुल कलेक्शन को पछाड़ा