
विजय सालगांवकर को लगा था कि उसने अपने परिवार को बचाने के लिए हर चाल सोच-समझकर चली है, लेकिन क्या उसका अतीत इतनी आसानी से उसका पीछा छोड़ देगा? अजय देवगन की 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी का आखिरी चैप्टर अब उन दर्शकों के लिए भी आने वाला है, जो इसे बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए। फिल्म में तब्बू की वापसी है, तो जयदीप अहलावत की एंट्री ने कहानी को एक नया मोड़ दिया है। अब इस सस्पेंस थ्रिलर को घर बैठे देखने का इंतजार खत्म होने वाला है। मगर इसके लिए आपको बस कुछ दिन और रुकना होगा।
अजय देवगन की 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 27 नवंबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है। यानी जिन दर्शकों ने इसे थिएटर में नहीं देखा, वे घर बैठे विजय सालगांवकर की कहानी का आखिरी अध्याय देख सकेंगे। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस तरह थिएट्रिकल रिलीज के करीब आठ हफ्ते बाद यह OTT पर पहुंच रही है। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के मुताबिक फिल्म हिंदी में स्ट्रीम होगी।
#DrishyamTheConclusion (2026) premieres Nov 27th on @NetflixIndia.
@ajaydevgn #Tabu @JaideepAhlawat @shriya1109 #RajatKapoor @ishidutta @AbhishekPathakk @PanoramaMovies https://t.co/VVme1j1uJj
— CinemaRare (@CinemaRareIN) November 21, 2026
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' हिंदी 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी का तीसरा और आखिरी फिल्म है। इसमें अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में हैं। पिछली फिल्मों में विजय ने अपने परिवार को बचाने के लिए पुलिस की जांच और सवालों का सामना किया था। लेकिन इस बार उसके पुराने राज फिर से सामने आने का खतरा है। तब्बू भी मीरा देशमुख के किरदार में वापसी कर रही हैं। वह अब भी अपने बेटे सैम के साथ हुई घटना का सच जानना चाहती हैं। कहानी में नया मोड़ तब आता है, जब क्राइम ब्रांच के SP राजवीर सिंह तोमर की एंट्री होती है। यह किरदार जयदीप अहलावत निभा रहे हैं। उनका मकसद विजय के छिपे राज और पुराने मामले की परतें खोलना है।
फिल्म में अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत के अलावा श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी नजर आते हैं। कमलेश सावंत SI लक्ष्मीकांत गायतोड़े के किरदार में हैं, जबकि सौरभ शुक्ला मुराद अली की भूमिका निभा रहे हैं। इनके अलावा संवेदना सुवालका, निशांत सिंह, नेहा जोशी और अजीत सिंह भी अहम किरदारों में हैं।
2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलीं और बॉक्स ऑफिस पर भी इसने शानदार प्रदर्शन किया। उपलब्ध ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में करीब 589 करोड़ रुपए की कमाई की। यह 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म और साल की चौथी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।