
Eknath Shinde defends Salman Khan: मुंबई में 'RSS की 100वीं वर्षगांठ पर आयोजित नए क्षितिज' कार्यक्रम में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मोौजूदगी ने सोशल मीडिया पर एक नया विवाद छेड़ दिया है। दबंग स्टार को मुस्लिमों की आलोचना तो उनके सेक्सयुलर फैंस की तरफ से तारीफें भी सुनने को मिल रही हैं।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस पर सलमान खान का बचाव करते हुए इसे राजनीति के बजाय citizenship issue बताया। एएनआई से बात करते हुए, शिंदे ने आलोचनाओं को खारिज करते हुए सलमान की मौजूदगी को किसी भी राजनीतिकरण से ऊपर रखते हुए, एक भारतीय नागरिक के रूप में उनकी पहचान पर जोर दिया।
शिंदे ने कहा, “सलमान खान आरएसएस कार्यक्रम में शामिल हों या न हों, यह किस तरह का सवाल है? सलमान खान एक भारतीय नागरिक हैं। उनके घर में भगवान गणेश हैं, वे हमारी संस्कृति का सम्मान करते हैं, और उनका परिवार भी करता है।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सार्वजनिक हस्तियों को राजनीतिक चर्चाओं के दायरे में नहीं बांधना चाहिए।
यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ, जो इसकी शताब्दी यात्रा और भविष्य की दिशा को दर्शाता है। अपने संबोधन में मोहन भगवत ने युवा भारतीयों पर बॉलीवुड सितारों के प्रभाव को उजागर करते हुए सलमान खान का उदाहरण भी दिया।
भागवत ने कहा, “कॉलेज के छात्र सलमान खान के फैशन की कॉपी करते हैं। जब उनसे पूछा जाता है कि क्यों, तो वे कहते हैं कि उन्हें नहीं पता - सलमान ऐसा कर रहे हैं। समाज में अच्छे वैल्यू का ट्रेंड फैशन बन जाना चाहिए।” उन्होंने सुझाव दिया कि मशहूर सेलेब्रिटी अपनी पॉप्युलैरिटी का इस्तेमाल पॉजिटिव सोशल मैसेज देने के लिए कर सकती हैं।
दो दिवसीय समारोह में फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। पहले दिन सलमान खान और रणबीर कपूर के साथ फिल्म निर्माता मोहित सूरी, सुभाष घई, नितेश तिवारी, महावीर जैन, ओम राउत, विक्रम मल्होत्रा और गीतकार प्रसून जोशी भी मौजूद थे। दूसरे दिन अक्षय कुमार और विक्की कौशल के साथ फिल्म निर्माता करण जौहर और अनन्या पांडे भी उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रूपाली गांगुली और विनीत कुमार सिंह जैसे कलाकार भी नजर आए। वहीं फिल्म निर्माता नितेश तिवारी, मधुर भंडारकर, महेश मांजरेकर, आनंद एल राय, अमर कौशिक, अमित शर्मा, रमेश तौरानी और आनंद पंडित भी इसमें उपस्थित थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।