Ekta Kapoor Birthday: एकता कपूर की कुल नेटवर्थ कितनी है? एकता कपूर कौन-कौन सी लग्जरी कारों की मालकिन हैं? एकता कपूर भारत की सबसे अमीर महिला प्रोड्यूसर्स में शामिल हैं क्या?
टीवी की ड्रामा क्वीन के नाम से फेमस एकता कपूर 51 साल की हो गईं हैं। उनका जन्म 7 जून 1975 को मुंबई में हुआ था। वे गुजरे जमाने के सुपरस्टार जीतेंद्र की बेटी हैं। एकता का भाई तुषार कपूर एक्टर और प्रोड्यूसर हैं। जन्मदिन पर जानते हैं एकता की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफ के बारे में...
26
कितनी दौलत की मालकिन हैं एकता कपूर
एकता का नाम आज सबसे अमीर प्रोड्यूसर्स की लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में एक अलग और मजबूत पहचान बनाई है। रिपोर्ट्स की मानें तो वे करीब 90 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है। उनकी सालाना इनकम 30 करोड़ के करीब है। अंधेरी में उनकी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स का ऑफिस है, जिसकी कीमत 60 करोड़ है।
एकता कपूर का मुंबई के पॉश इलाके जुहू में एक आलीशान बंगला है, जिसका नाम कृष्णा है। इसकी कीमत लगभग 200 करोड़ है। इसके अलावा उनका अल्टामाउंट रोड में 30 करोड़ का एक लग्जरी अपार्टमेंट भी है। एकता की कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स की वैल्यूएशन 420 करोड़ से ज्यादा है, जिसमें उनकी पर्सनल हिस्सेदारी 190 करोड़ है।
46
एकता कपूर कार कलेक्शन
एकता कपूर लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती हैं। उनके पास जैगुआर F-पेस (70 लाख), मर्सिडीज-बेंज S-क्लास मेबैक S 500 (1.86 करोड़ )और बेंटले कॉन्टिनेंटल GT (3.57 करोड़) सहित कई अन्य महंगी गाड़ियां हैं।
56
एकता कपूर का करियर
एकता कपूर ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल हम पांच प्रोड्यूस कर की थी। उनका पहला ही सीरियल जबरदस्त हिट रहा। इसके बाद उन्होंने कहानी घर घर की और क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे सीरियलों का निर्माण किया। इन दो शो ने उन्हें टीवी की ड्रामा क्वीन बना दिया। उन्होंने कसौटी जिंदगी की, बेकाबू, नागिन, बड़े अच्छे लगते हैं, पवित्र रिश्ता, कुटुम्ब, कुसुम, कहीं किसी रोज, कसम से, क्या हुआ तेरा वादा जैसे कई शो प्रोड्यूस किए।
66
एकता कपूर की फिल्में
एकता कपूर ने टीवी सीरियलों के साथ फिल्में भी प्रोड्यूस की। उन्होंने भूत बंगला, द क्रू, द डर्टी पिक्चर, एक विलेन, ड्रीम गर्ल, उड़ता पंजाब, लुटेरा, 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो सहित कई फिल्मों का निर्माण किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।