साल 2025 गुजर रहा है और लोग New year 2026 के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। गुजरने वाले साल में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई बड़े रिकॉर्ड बने हैं। चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में, जिनका 2026 में टूटला मुश्किल हो सकता है…
चीन की एनिमेटेड फंतासी फिल्म Ne Zha 2 ने 2025 की सबसे कमाऊ फिल्म होने का रिकॉर्ड बनाया। बॉक्स ऑफिस मोजो की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 215 करोड़ डॉलर की कमाई की। यह भारतीय मुद्रा में लगभग 19302. 3 करोड़ रुपए होते हैं। 29 जनवरी 2025 को यह फिल्म वर्ल्डवाइड रिलीज हुई थी, जिसका बजट लगभग 8 करोड़ डॉलर (तकरीबन 718.2 करोड़ रुपए था। यह दुनियाभर में अब तक की 5वीं सबसे कमाऊ फिल्म भी बनी है। ये हैं 5 सबसे कमाऊ फ़िल्में
अवतार (2009) : 292. 4 करोड़ डॉलर
एवेंजर्स : एंडगेम (2019) : 280 करोड़ रुपए
अवतार : द वे ऑफ़ वाटर (2022) : 234.3 करोड़ रुपए
टाइटैनिक (1997) : 226.8 करोड़ रुपए
Ne Zha 2 (2025) : 215 करोड़ डॉलर
25
2. भारत में सबसे ज्यादा दिनों तक डबल डिजिट की कमाई
भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा दिनों तक दो अंकों में कमाई का रिकॉर्ड रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने अपने नाम किया। इस फिल्म ने रिलीज के बाद लगातार 25 दिन तक डबल डिजिट में कमाई कर भारत में 741.5 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इससे पहले अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2 : द रूल' के पास यह रिकॉर्ड था, जिसने 22 दिन तक लगातार डबल डिजिट में कमाई की थी। वैसे 'धुरंधर' बॉलीवुड की अब तक की सबसे कमाऊ फिल्म, रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और यहां तक कि डायरेक्टर आदित्य धर समेत फिल्म की ज्यादातर कास्ट और क्रू मेम्बर्स के करियर की सबसे कमाऊ फिल्म भी बनी है।
2025 में भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा प्रॉफिट वाली फिल्म भी मिली। यह फिल्म है लालो : कृष्ण सदा सहायते'। यह गुजराती फिल्म 10 अक्टूबर को रिलीज हुई थी और 82 दिन से लगातार थिएटर्स में चल रही है। सिर्फ 50 लाख रुपए में बनी यह फिल्म भारत में 95.41 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म का अब तक का प्रॉफिट लगभग 18982 फीसदी हो चुका है।
2025 में देश में इतिहास की सबसे कमाऊ और मोस्ट प्रॉफिटेबल एनिमेटेड फिल्म भी मिली। 25 जुलाई 2025 को रिलीज हुई 'महावतार नरसिम्हा' ने 250.29 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसने 'द लॉयन किंग' के लाइफटाइम कलेक्शन ( 158.40 करोड़ रुपए) को पछाड़ यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह सबसे ज्यादा मुनाफे वाली इंडियन एनिमेटेड फिल्म भी बनी। फिल्म का बजट सिर्फ 15 करोड़ रुपए था। इस हिसाब से देखें तो फिल्म को 1568 फीसदी से ज्यादा का प्रॉफिट हुआ। किसी भी एनिमेटेड फिल्म ने इससे पहले इतना बड़ा मुनाफ़ा बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिया।
55
5. डेब्यू एक्ट्रेस ने दी बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म
इस साल अभिनेता राज अर्जुन की बेटी सारा अर्जुन ने बतौर लीड एक्ट्रेस बॉलीवुड में कदम रखा और इतिहास रच दिया। उन्होंने पहली बार में ही बॉलीवुड की अब तक की सबसे कमाऊ फिल्म दे डाली है। हम बात कर रहे हैं 'धुरंधर' की।. इस फिल्म में लीड एक्टर रणवीर सिंह हैं, लीड विलेन अक्षय खन्ना हैं तो वहीं लीड एक्ट्रेस सारा अर्जुन हैं। 25 दिन में भारत में 741.5 करोड़ रुपए की कमाई कर यह अब तक की सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म बनी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।