कौन है एक्‍टर उत्तर कुमार, जिनकी पुलिस कस्टडी में बिगड़ी तबीयत-बेटे ने लगाया जहर देने का आरोप

Published : Sep 16, 2025, 12:47 PM IST
actor uttar kumar latest update news

सार

हरियाणवी और यूपी देहात की फिल्मों के एक्टर उत्तर कुमार इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, वे पुलिस हिरासत में हैं और उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने से गदर मच गया है। इसी बीच उनके बेटे ने आरोप लगाया है कि उनके पिता को पुलिस कस्टडी में जहर दिया गया है।

यूपी देहात की फिल्मों के एक्टर उत्तर कुमार पर एक एक्ट्रेस ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हाल ही में उनके फॉर्महाउस से गिरफ्तार किया था। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट की मानें तो डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि जब उन्हें गाजियाबाद ले जा रहे थे तो वे काफी डरे हुए थे और अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। फिर उन्हें गाजियाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया। इसी बीच उत्तर के बेटे ने आरोप लगाया है कि उनके पिता को पुलिस कस्टडी में जहर दिया गया है और इसी वजह से उनकी तबीयत खराब हुई।

कहां से गिरफ्तार हुए थे उत्तर कुमार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर उत्तर कुमार को अमरोहा से गिरफ्तार किया गया था। यूपी पुलिस की 3 टीमों ने अमरोहा स्थित उनके फार्महाउस पर छापा मारा था। छापामारी के दौरान वे सो रहे थे। गिरफ्तार होने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उनके बेटे प्रताप धामा ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्हें जहर दिया गया है। हालांकि, एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने आरोप को खंडन किया और कहा कि उत्तर कुमार को जहर देने की बात गलत है। बता दें कि उत्तर कुमार पर उन्हीं के साथ काम कर चुकी एक एक्ट्रेस ने इसी साल जुलाई में यौन शोषण का आरोप लगाया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने उन्हें बड़ी फिल्में दिलवाने और शादी का वादा कर शोषण किया था। बाद में वे शादी से मुकर गए। खबरों की मानें तो पीड़ित एक्ट्रेस ने इसी साल जून में उनके खिलाफ गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना में शिकायत की थी पर एफआईआर नहीं की थी। फिर कुछ वक्त बाद पीड़िता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया था कि उन्हें जान का खतरा है। बाद में वे हाई कोर्ट पहुंची और इसके बाद एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई।

ये भी पढ़ें... Lokah Chapter 1 Collection: ताबड़तोड़ कमाई के साथ लोका चैप्टर 1 ने बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड

पीड़ित एक्ट्रेस कर चुकी सुसाइड की कोशिश

रिपोर्ट्स की मानें तो पीड़ित एक्ट्रेस ने हाल ही में सीएम हाउस के बाहर सुसाइड करने की कोशिश की थी। हालांकि, पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया था। एक्ट्रेस ने बताया कि वे 2020 में उत्तर कुमार से मिली थी और फिर दोनों ने एक हरियाणवी गाने में साथ काम किया था। 2023 में उत्तर ने उन्हें लीड रोल दिलवाने का वादा किया था। इसके बाद उनका यौन शोषण कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। बात उत्तर के वर्कफ्रंट की करें तो उन्होंने अपने करियर में अभी तक करीब 40 फिल्मों में काम किया है। वे धाड़क छोरा, अकड़, अकड़ 2, विकास की बहू, असर जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वे एक्टर के साथ प्रोड्यूसर और सिंगर भी हैं।

ये भी पढ़ें... शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से 60 करोड़ के घोटाले में 5 घंटे पूछताछ, क्या कुछ बताया?

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 10 टॉपिक, धर्मेंद्र भी लिस्ट में शामिल
2025 के Top 10 डायरेक्टर की लिस्ट आई सामने, शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान ने बनाई जगह