Ponniyin Selvan 2 इवेंट में बेहद खूबसूरत दिखीं ऐश्वर्या राय बच्चन, लाल सूट-माथे पर बिंदी ने जीता दिल

Published : Apr 24, 2023, 07:39 AM ISTUpdated : Apr 24, 2023, 07:50 AM IST
aishwarya rai bachchan ponniyin selvan 2 event

सार

28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है डायरेरक्टर मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 का एक स्पेशल इवेंट बीती शाम हैदराबाद में हुआ। इस मौके पर खासतौर पर ऐश्वर्या राय बच्चन मौजूद थी। उनका शानदार लुक वायरल हो रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) इन दिन अपनी फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 (Ponniyin Selvan 2) के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीच उन्हें हाल ही में हैदराबाद में एक स्पेशल इवेंट में देखा गया। इवेंट से उनका लुक वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैन्स क्रेजी हो रहे हैं। सामने आए उनके लुक पर नजर डाले तो लाल रंग के एथनिक सूट में ऐश्वर्या राय हमेशा की तरह रीगल लग रही थीं। उनके सूट पर गोल्डन वर्क किया हुआ था। ग्लैम के लिए उन्होंने अपना मेकअप मिनिमल रखा और बालों को खुला छोड़ा था। माथे पर बिंदी उनके लुक को निखार रही थी। उन्होंने बड़े झुमके भी पहने थे। इवेंट में ऐश्वर्या राय ने पोन्नियिन सेल्वन और टीम ढेर सारा प्याप देने के लिए दर्शकों का आभार माना। बता दें कि फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज हो रही है। फिल्म के डायरेक्टर मणिरत्नम हैं।

ऐश्वर्या राय ने माना सभी का आभार

फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 में ऐश्वर्या राय ने सभी का आभार माना। इस मौके पर उन्होंने कहा- आपके समर्थन और सराहना के लिए धन्यवाद। हमारी फिल्म को आपने जो रिस्पॉन्स दिया है, इसके लिए हम वास्तव में दिल से शुक्रगुजार है। हम भी उतने ही उत्साहित हैं, जितना आप जो 28 अप्रैल को पीएस -2 देखने के बेताब है। बहुत-बहुत धन्यवाद लेकिन पहले मैं मणि गारू, मेरे मणि गारू को धन्यवाद देना चाहूंगी। बता दें कि ऐश्वर्या राय पोन्नियन सेल्वन पार्ट 2 में भी नजर आएंगी। दूसरे पार्ट में उनके किरदार को और मजबूत तरीके से दिखाया जाएगा। पीएस 1 लेखक कल्कि कृष्णमूर्ति के इसी नाम के तमिल उपन्यास का सिनेमाई रूपांतरण था, जिसे 1950 के दशक के दौरान एक सीरीज के रूप में जारी किया गया था।

चिनाय विक्रम के साथ ऐश्वर्या राय की तीसरी फिल्म

आपको बता दें कि मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियन सेल्वन में साउथ एक्टर चिनाय विक्रनम लीड रोल प्ले कर रहे हैं। ऐश्वर्या राय के साथ वाली उनकी यह तीसरी फिल्म है। 2010 में आई फिल्म रावण के बाद अब दोनों साथ दिख रहे हैं। फिल्म का दूसरा पार्ट 28 अप्रैल को रिलीज हो रहा है। यह फिल्म अरुलमोझी वर्मन और चोल साम्राज्य के सबसे महान शासक राजराजा चोल फर्स्ट बनने की उनकी जर्नी पर बेस्ड है। दूसरे भाग में विक्रम उर्फ ​​आदित्य करिकालन की फ्लैशबैक कहानी को दिखाया जाएगा। सीक्वल में ऐश्वर्या राय द्वारा अभिनीत पोन्नियन सेल्वन और ऊमई रानी के बीच के रिश्ते को भी दिखाया जाएगा।

 

ये भी पढ़ें...

3 शब्द का डायलॉग शूट करने शोले के सांभा को लगाने पड़े थे बेंगलुरु के 27 चक्कर, फिर भी कट गया था रोल

Pamela Chopra Prayer Meet में पहुंचे अभिषेक बच्चन, पत्नी के साथ नजर आए ऋतिक रोशन के डैडी, PHOTOS

अर्पिता खान की ईद पार्टी में छाए पलक तिवारी-इब्राहिम अली, जश्न की PICS

अर्पिता खान की ईद पार्टी में शामिल हुए 10 जोड़े, 1 कपल ने लूटी महफिल

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 से पंगा लेने डरा ये डायरेक्टर, पोस्टपोन की अपनी फिल्म-बताई नई डेट
Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!