अजय देवगन की बेटी को फोटोग्राफर्स ने बुलाया इस नाम से, VIRAL VIDEO में देखें क्या मिला जवाब

Published : Apr 14, 2023, 01:45 PM IST
ajay devgn daughter clear her name pronunciation

सार

अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती है। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह फोटोग्राफर्स को अपने नाम का सही प्रनाउंसेशन बता रही है। वायरल वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. काजोल-अजय देवगन की बेटी न्यासा पिछले काफी समय से लाइमलाइट में बनी हुई। उन्हें अक्सर अपने दोस्तों के साथ पार्टी और नाइट आउट करते देखा जा सकता है। इसी बीच न्यासा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुना जा सकता है कि फोटोग्राफर्स न्यासा, नायासा, और निशा नाम लेकर चिल्ला रहे हैं। वहीं बार-बार अपने नाम को गलत लिए जाने पर वह अपना सही बताती है और कहती है- मेरा नाम निसा है। वायरल वीडियो देख लोग इसपर खूब कमेंट्स कर रहे है। ज्यादातर न्यासा को ट्रोल करते नजर आ रहे है। एक बोला- निशा नहीं नशा है। एक अन्य ने लिखा- निशा लिखना चाहिए फिर न्यासा क्यों लिखते हैं। एक बोला- मुझे लगता है कि यह बड़े बाप की बिगड़ी औलाद है, बहुत बदतमीज। एक ने लिखा- बोलो हर जुबान से न्यासा।

कैजुअल लुक में नजर आई न्यासा

बता दें कि अजय देवगन-काजोल की बेटी न्यासा को उनके बेस्ट फ्रेंड ऑरी, मौनी रॉय और तुषार कालिया के साथ एक रेस्त्रां के बाहर देखा गया था। इस दौरान न्यासा कैजुअल लुक में नजर आई। उन्होंने नॉटेड टॉप और हाई राइज जींस कैरी कर रखी थी। उनके बाल खुले थे और चेहरे पर हैवी मेकअप नजर आ रहा था। न्यासा रेस्त्रां से बाहर निकली और फिर दोस्तों के साथ कार में बैठकर चली गई। कार में बैठने से पहले कैमरामैन ने न्यासा की फोटोज क्लिक करने के लिए उन्हें घेर लिया था।

स्विट्जरलैंड में पढ़ाई कर रही काजोल की लाडली

आपको बता दें कि न्यासा देवगन सिंगापुर में पढ़ाई करती थी। यहां के ग्लिओन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन से स्कूल पूरा करने के बाद अब वह स्विट्जरलैंड में आगे की पढ़ाई कर रही है। वो अक्सर पढ़ाई से ब्रेक लेकर मुंबई आती है और दोस्तों के साथ पार्टीज एन्जॉय करती है।

बेटी के करियर को लेकर अजय देवगन ने कहा था

कुछ महीने पहले एक इंटरव्यू में अजय देवगन से पूछा गया था कि क्या उनकी बेटी भी बॉलीवुड में एंट्री करेंगी, तो उन्होंने कहा था- अभी न्यासा पढ़ाई कर रही है। वो काफी समझदार है और उसे आगे क्या करना है, वो खुद डिजाइड करेगी। उस पर कोई फोर्स नहीं है।

ये भी पढ़ें...

अनुपम खेर ने इसलिए मनाया जिगरी दोस्त सतीश कौशिक का बर्थडे, PHOTOS

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की 1st वेडिंग एनिवर्सरी, Unseen Marriage Photos

22 साल की पलक तिवारी ने दिखाया SEXY लुक, न्यू फोटोशूट में फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, PHOTOS

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, 9 हफ्ते से सरपट दौड़ रही, कर डाली बजट से 222 गुना कमाई
2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 10 टॉपिक, धर्मेंद्र भी लिस्ट में शामिल