आलिया भट्ट की बेटी राहा संग खेलते दिखे अनंत अंबानी, क्यूट वीडियो हुआ वायरल

Published : Mar 03, 2024, 09:07 PM IST
Anant Ambani Raha Kapoor Video

सार

1 मार्च से 3 मार्च तक अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की गुजरात के जामनगर में धूम रही। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस खास मौके पर अपनी बेटी राहा संग पहुंचे थे। अनंत अंबानी और रहा की क्यूट केमिस्ट्री का वीडियो वायरल हो रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में देश-विदेश के कई सलेब्स शरीक हुए। बॉलीवुड स्टारर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी इनमें शामिल हैं। रणबीर और आलिया इस मौके पर 14 महीने की बेटी राहा के साथ पहुंचे थे। राहा की क्यूटनेस देखकर खुद अनंत अंबानी भी अपने आपको नहीं रोक पाए। उन्होंने राहा के साथ कुछ क्यूट मोमेंट बिताए, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों को अनंत और राहा की केमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है।

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की बेटी से मिले अनंत अंबानी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अनंत अंबानी आलिया भट्ट की गोद में मौजूद राहा को 'हैलो' कह रहे हैं। राहा उनकी ओर देखती हैं और मुस्करा देती हैं। उन्हें देखकर अनंत के चेहरे पर भी ख़ुशी के भाव देखे जा सकते हैं। एक पैपराजी पेज से यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, "बेबी राहा को हैलो। अनंत बाबा ने राहा के साथ क्यूट मोमेंट्स बिताए। क्या लम्हा है।"

 

 

लोग कर रहे अनंत अंबानी की तारीफ़

वायरल वीडियो देखने के बाद लोग अनंत अंबानी की नर्म मिजाजी की तारीफ़ कर रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "OMG! अनंत ज़मीन से बेहद जुड़े हुए हैं। उन्होंने बेहतर तरीके से काम संभाला और बिना किसी घमंड के आगे बढे हैं।" हालांकि, पूरे वीडियो को देखने के बाद लोग अनुमान लगा रहे हैं कि अनंत अंबानी ने आलिया भट्ट को नज़रअंदाज़ किया है। एक यूजर ने लिखा है, "आलिया ध्यान नहीं दे रही हैं। अनंत अंबानी आलिया को नज़रअंदाज़ कर उनकी आंटी के पास चले गए।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "सिर्फ अंबानी ही किसी को नज़रअंदाज़ कर सकते हैं। जैसे अनंत ने आलिया को इग्नोर किया।"

रणबीर कपूर के करीबी हैं अनंत अंबानी

अनंत अंबानी आलिया भट्ट के पति और बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर के करीबियों में गिने जाते हैं। दोनों को अक्सर पब्लिक इवेंट्स में साथ देखा जा सकता है। जनवरी में अयोध्या मंदिर में जब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई तो वहां भी अनंत और रणबीर को साथ देखा गया था।

और पढ़ें…

एक्टिंग छोड़िए, लेकिन पढ़ाई में सब पर भारी हैं ये 10 बॉलीवुड एक्ट्रेस

2 घंटे के मिल रहे थे 8 करोड़, पर शादी में गाने तैयार ना हुईं लता दीदी

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar बनी देश की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म, ये 2 फ़िल्में BO पर असली चुनौती!
कौन हैं 28 साल के सिंगर तलविंदर, जिनसे जुड़ रहा 5 साल बड़ी दिशा पाटनी का नाम?