एंटरटेनमेंट डेस्क. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शन जारी हैं। मामेरू और संगीत के बाद हाल ही कपल की गृह शांति पूजा हुई, जिसमें अंबानी और मर्चेंट परिवार के सदस्य मौजूद रहे। इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं...
सिंगर निकिता वाघेला ने 7 और 8 जुलाई की दरमियानी रात अनंत अंबानी और राधिका मचेंट की गृह शांति पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इन तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने बताया है कि उन्हें इस शानदार शादी के फंक्शन में परफॉर्म करने का मौक़ा मिला।
27
निकिता वाघेला ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है, "गुरु ग्रुपा ही केवलम। सिंगर स्वप्निल मिस्त्री और टीम के साथ राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के गृह शांति इवेंट में परफॉर्म किया।" इसके साथ उन्होंने चेरी ब्लोसम और स्पार्कल्स इमोजी शेयर की है।
37
बताया जा रहा है कि अनंत और राधिका के मंडप की मुहूर्त पूजा भी रविवार रात हुई। दोनों ही पूजा के दौरान होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट को क्रीम और गोल्डन साड़ी में नज़र आईं। उन्होंने इसके साथ खूबसूरत ज्वैलरी भी पहनी हुई थी।
47
तस्वीरों में दूल्हा बनने जा रहे अनंत अंबानी को लाल कुर्ते और गोल्डन जैकेट में देखा जा रहा है।
57
अनंत और राधिका ने इवेंट में परफॉर्म करने आए लोगों के साथ पोज दिए। इनमें फिल्म 'एनिमल' का पॉपुलर सॉन्ग 'पहले भी मैं' गाने वाले विशाल मिश्रा भी नज़र आ रहे हैं।
67
3 जून को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मामेरू की रस्म हुई। 5 जून को उनकी संगीत सेरेमनी हुई, जिसमें मनोरंजन और खेल जगत समेत अलग-अलग फील्ड के लगभग हर बड़े सितारे को वहां देखा गया था। इस सेरेमनी में इंटरनेशनल सिंगर जस्टिन बीबर ने परफॉर्म किया था।
77
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को मुंबई में होगी। 13 जुलाई को उनका शुभ आशीर्वाद समारोह रखा गया और 14 जुलाई को उनका वेडिंग रिसेप्शन होगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।