शाहरुख खान स्टारर जवान के डायरेक्टर एटली ने बताया अपने नवजात बेटे का नाम, पहली बार शेयर की फैमिली पिक

Published : May 07, 2023, 06:56 PM ISTUpdated : May 07, 2023, 07:11 PM IST
Atlee

सार

एटली और उनकी पत्नी प्रिया ने 7 मई को सोशल मीडिया पर अपने नवजात बेटे की गोद में लिए हुए एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने अपने बेबी बॉय के नाम का भी खुलासा किया है । 

एंटरटेनमेंट डेस्क : शाहरुख खान की मूवी जवान के डायरेक्टर एटली के घर 31 जनवरी को बच्चे ने जन्म लिया था। एटली और प्रिया ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करके अपने माता- पिता बनने की जानकारी शेयर की थी । जवान की नई रिलीज की तारीख के ऐलान के एक दिन बाद, फिल्म मेकर ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली फैमिली पिक शेयर की है । वहीं उन्होंने अपने बेटे के नाम का खुलासा भी किया है ।

शाहरुख खान स्टारर जवान की रिलीज़ डेट टल गई है। अब ये मूवी 7 सितंबर ( जन्माष्टमी) को रिलीज़ होगी । फिल्म के डायरेक्टर एटली के साथ लंबे डिस्कशन के बाद किंग खान ने 6 मई को इसका ऐलान किया था । इसके एक दिन बाद मूवी के  डायरेक्टर एटली ने अपनी परिवार के साथ पिक शेयर करके अपने तीन महीने के बेटे का नाम फैंस के साथ शेयर किया है।

एटली, प्रिया ने बेबी बॉय के नाम का किया खुलासा

जवान में शाहरुख खान को डायरेक्ट करने के लिए चर्चा में रहने वाले एटली 31 जनवरी को पत्नी प्रिया के साथ माता-पिता बने । एटली और उनकी पत्नी प्रिया ने 7 मई को सोशल मीडिया पर अपने नवजात बेटे उसकी मां की गोद में लिए हुए एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने अपने बेबी बॉय के नाम का भी खुलासा किया ।

तस्वीर को शेयर करते हुए, प्रिया और एटली ने कहा, "हां नाम मीर है, हमारे नन्हे फरिश्तों के नाम का खुलासा करते हुए बहुत खुशी हो रही है #meer #babyboy (sic)।"

 

 

 

जनवरी में किया था बेबी बॉय का स्वागत

एटली और उनकी पत्नी प्रिया ने 31 जनवरी को अपने पहले बच्चे का एक साथ स्वागत किया । इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें  उन्होंने 'इट्स ए बॉय' लिखते हुए बच्चे के पैरों के जूते का एक पेयर पकड़े हुए खुद को  शो ऑफ किया था ।"

 

 

 

एटली का वर्क फ्रंट

एटली अवेटिड ड्रामा, जवान में शाहरुख खान और नयनतारा को डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म पहले 2 जून को रिलीज होने वाली थी। नई रिलीज के मुताबिक ये मूवी अब शनिवार 7 सितंबर को रिलीज़ होगी।
 

ये भी पढ़ें- 

Nick Jonas ने वेब सीरीज Citadel देखने के बाद प्रियंका चोपड़ा को बताया बॉस, स्पेशल पोस्ट में लिखी ये बात

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम